MS धोनी ने बेटी जीवा संग यूं मनाया नए साल का जश्न, पत्नी साक्षी ने शेयर किया क्यूट Video

पूरी दुनिया 1 जनवरी 2023 को नए साल के जश्न में डूबी हुई नजर आई। सभी ने नए साल का स्वागत बड़े ही धूमधाम के साथ किया। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपने परिवार के साथ नए साल का स्वागत किया है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी अपनी लाडली बेटी जीवा के साथ नए साल का जश्न मनाते हुए नजर आए। भले ही भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं परंतु वह अपने फैंस की नजरों से बच नहीं पाते हैं।

सोशल मीडिया पर माही का एक वीडियो सामने आया है जो उनकी पत्नी साक्षी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में वह अपनी बेटी जीवा के साथ जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में छोटी जीवा अपने पापा धोनी की गोद में काफी खुश नजर आ रही हैं। वीडियो में माही और उनकी बेटी नए साल की आतिशबाजी का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं।

साक्षी धोनी ने शेयर किया वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए सभी को न्यू ईयर विश किया है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा को नए साल के स्वागत के लिए हो रही आतिशबाजी का लुफ्त उठाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देख सकते हैं कि नए साल के मौके पर जब पटाखा फूट रहा है, तो जीवा अपने पापा की गोद में बैठ कर मुस्कुरा रही है।

इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी नेवी ब्लैक कलर की शर्ट पहने हुए डैशिंग लग रहे हैं। वहीं उनकी बेटी जीवा ब्लैक कलर के पोल्का डॉट्स वाली व्हाइट कलर की ड्रेस में बहुत प्यारी लग रही हैं। पिता-बेटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही साक्षी ने कैप्शन में लिखा है कि “हैप्पी न्यू ईयर।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। वह दुनिया के ऐसे पहले कप्तान रहे हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनो ट्रॉफी अपने नाम किया है। धोनी के अंदर भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में भी नंबर-1 पर पहुंची थी। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं लेकिन वह अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग में सक्रिय हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए नजर आते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी-20 विश्व कप, साल 2011 में वनडे विश्व कप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद से भारत कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया। उम्मीद है कि रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम साल 2023 में भारत में होने वाले विश्व को जीतने में सफल होगी।

फिलहाल, साक्षी के द्वारा शेयर किया गया वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।