8 साल की हुईं धोनी की लाडली जीवा, देखें पापा के साथ बेटी की क्यूटेस्ट तस्वीरें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। दुनियाभर में धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है और दिन पर दिन उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। धोनी को भारतीयों द्वारा इतना प्यार दिया जाता है कि उन्हें कई सारे नामों से बुलाया जाता है, जैसे- माही, धोनी, कैप्टन कूल आदि। धोनी ने देश-विदेश में भारत का परचम लहराया है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की बेटी जीवा धोनी पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा 8 साल की हो गई हैं। जीवा धोनी का जन्म 6 फरवरी 2015 को रांची में हुआ था। माही की बेटी जीवा अपनी क्यूटनेस और बेहद मासूम अदाओं से इंटरनेट सेंशसन बन चुकी हैं।

वही जीवा धोनी पैपराजी की फेवरेट हैं, जिनके क्यूट एक्शंस अक्सर कैमरे में कैद कर लिए जाते हैं। जीवा के क्यूट तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

अपने पापा के मैच में चीयर करने जाना हो या अपनी मम्मी साक्षी के साथ एंजॉय करना हो, उनकी हर चीज फैंस को बहुत पसंद आती है। आज हम आपको जीवा और पिता महेंद्र सिंह धोनी की साथ की कुछ क्यूटेस्ट तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी फेमस कपल्स में से एक हैं। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 5 साल बाद दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी का स्वागत किया था। जीवा के आने से साक्षी और धोनी का जीवन खुशियों से भर गईं।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर भी महेंद्र सिंह धोनी की लाडली जीवा धोनी की अक्सर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इसके पीछे उनके क्यूटनेस तो है लेकिन असली वजह उनका क्रिकेटर की बेटी का होना है। जीवा सिंह धोनी के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसमें उनके पैदा होने से लेकर अब तक की ढेर सारी तस्वीरें मौजूद हैं। इस पेज पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

 

दरअसल, जीवा का यह अकाउंट उनके मम्मी साक्षी सिंह धोनी मैनेज करती हैं और आए दिन उनकी क्यूट तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। शायद ही किसी को इस बात का पता होगा कि जीवा फुटबॉल प्लेयर मेसी की भी बड़ी फैन हैं। फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद जीवा के लिए मेसी ने साइन की हुई जर्सी भी भेजी थी, जिसे जीवा ने शेयर भी किया था।

 

वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को साल 2020 में ही अलविदा कह दिया था लेकिन अभी भी वह सीएसके के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं।

आगामी सीजन उनका बतौर प्लेयर आखिरी आईपीएल होगा यह पूरी संभावना है। वहीं जीवा भी अपनी मम्मी साक्षी के साथ आईपीएल मैचों में टीम और पापा को चीयर करने के लिए जाती हैं।

जीवा सिंह धोनी के जन्मदिन पर फैंस भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। सीएसके के फैंस भी खास अंदाज में उनके लिए बर्थडे विश पोस्ट कर रहे हैं।

साल 2020 को अपने संन्यास के बाद से महेंद्र सिंह धोनी परिवार को पूरा समय दे रहे हैं। आईपीएल के बाद वह परिवार के साथ दुबई ट्रिप पर भी गए थे। इसके अलावा वह काफी समय से रांची में अपने परिवार के साथ ही हैं।

बता दें कि दुबई में साक्षी और जीवा की कई तस्वीरें वायरल हुई लेकिन जिस तस्वीर में जीवा खतरनाक जनवरों के बीच नजर आईं, वह फोटो काफी चर्चा में रही।