मुकेश अंबानी के घर आई नन्हीं परी, बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने दिया बेटी को जन्म

भारत के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार में इस समय जश्न का माहौल बना हुआ है, क्योंकि वह दूसरी बार दादा बन गए हैं। जी हां, 31 मई 2023 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे अकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता दूसरी बार माता-पिता बने। श्लोका मेहता ने बुधवार को बेटी को जन्म दिया है। अकाश अंबानी और श्लोका मेहता की यह दूसरी संतान है, उनका 2 साल का एक बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है। दूसरी बार माता-पिता बनने के बाद आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता सातवें आसमान पर हैं।

आपको बता दें कि अंबानी परिवार ने अप्रैल के महीने में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान श्लोका मेहता की प्रेगनेंसी के बारे में बताया था। दरअसल, ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ लॉन्च के दूसरे दिन आकाश और श्लोका एक साथ इवेंट में पहुंचे थे और कैमरे के लिए पोज दिए थे। ये पहला मौका था, जब श्लोका ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। इसी के साथ अंबानी परिवार ने श्लोका की दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी, ईशा अंबानी ने 2022 में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। वहीं अपने दूसरे बच्चे के आने से लगभग एक हफ्ते पहले श्लोका मेहता, पति अकाश अंबानी, ससुर मुकेश अंबानी और बेटे पृथ्वी अंबानी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर गई थीं।

साल 2019 में हुई थी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी

आपको बता दें कि श्लोका मेहता देश के मशहूर हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता मार्च 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। अकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में बॉलीवुड से जुड़ी हुई कई बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान, बच्चन परिवार, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, करीना कपूर खान समेत कई बड़ी-बड़ी हस्तियों ने अकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में शिरकत की थी।