मुकेश अंबानी के घर आई नन्हीं परी, बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने दिया बेटी को जन्म

एक ही स्कूल में पढ़ते थे आकाश और श्लोका

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता और अकाश अंबानी लंबे समय से एक दूसरे से परिचित थे और दोनों के परिवार गुजरात से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन दोनों के बीच की यह करीबी कभी चर्चा में नहीं रही। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एक साथ ही पढ़ते थे और तब से ही क्लोज फ्रेंड थे। उन्होंने दिसंबर 2020 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। श्लोका मेहता मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं।

श्लोका ने अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपॉलजी की पढ़ाई की। इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। श्लोका रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं। इस हीरा कंपनी के मालिक श्लोका के पिता रसेल मेहता हैं। बिजनेस लेडी होने के साथ ही श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं। उन्होंने 2015 में ConnectFor नाम से NGO शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है।​​​​