शादी के 4 महीने बाद नयनतारा बनीं मां, जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, विग्नेश ने शेयर की तस्वीरें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नयनतारा मां बन गई हैं। जी हां, शादी के महज 4 महीने बाद ही नयनतारा के घर जुड़वा बेटों का जन्म हुआ है। हाल ही में नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बच्चों के पैरों को किस करते हुए एक पोस्ट साझा की है। उनके द्वारा शेयर की गई यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। पोस्ट के शेयर करने के बाद ही कपल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

पहले आप यह जान लीजिए कि साउथ इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 9 जून 2022 को एक दूसरे से शादी रचाई थी। शादी से पहले इन दोनों ने एक दूसरे को छह सालों तक डेट किया था, जिसके बाद कपल ने शादी करने का फैसला लिया। नयनतारा और विग्नेश शिवन ने चेन्नई में शादी की थी। एक्टर-डायरेक्टर की इस जोड़ी को फैंस बेहद प्यार करते हैं। नयनतारा की शादी में सुपरस्टार शाहरुख खान, विजय सेतुपती और डायरेक्टर एटली भी पहुंचे थे।

नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। फैंस ने दोनों को ढेरों बधाइयां देते हुए खुशी जाहिर की थी। अब शादी के करीब 4 महीने बाद ही कपल जुड़वा बेटों के माता-पिता बने हैं, जिसकी खुशखबरी विग्नेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को दी है।

विग्नेश शिवन ने फोटोस शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

दरअसल, विग्नेश शिवन ने अपने ट्विटर अकाउंट 9 अक्टूबर 2022 को कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने अपने अप्पा बनाने की खुशी जाहिर की है। विग्नेश शिवन ने अपने जुड़वा बच्चों की कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया है।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अपने दोनों बेटों के नन्हे पैरों को चूमते हुए नयनतारा और विग्नेश शिवन बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

विग्नेश ने इन फोटोस को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “नयन और मैं आज अम्मा और अप्पा बन गए हैं। हमें ट्विन बेटे हुए हैं। हमारी सारी दुआओं, हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद मिलकर हमें हमारे दोनों बच्चों के रूप में मिल है। आप सभी की दुआएं हमें चाहिए।

विग्नेश ने अपने इस पोस्ट में अपने दोनों बेटों के नाम का खुलासा भी किया है। उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए यह बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम “उईर” और “उलगाम” रखा है। आपको बता दें कि कुछ समय से नयनतारा के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही थीं। कपल को कुछ बच्चों के साथ समय व्यतीत करते हुए भी देखा गया था।

विग्नेश शिवन ने बच्चों के साथ अपनी और नयनतारा की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा कि वह फ्यूचर के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं, जिसके बाद से ही यह अफवाहें शुरू हो गई थीं कि कहीं कपल जल्दी बच्चों का प्लान तो नहीं बना रहा। नयनतारा प्रेग्नेंट हैं, ऐसा भी माना जा रहा था। लेकिन अब लगता है कपल ने सरोगेसी की मदद से अपने बच्चों का स्वागत किया है।

नयनतारा का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो नयनतारा शाहरुख खान के साथ बहुत ही जल्द नजर आएंगी। डायरेक्टर एटली की फिल्म “जवान” में नयनतारा लीडिंग लेडी बनी हैं। इस फिल्म में विजय सेतुपती खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे और कैमियो के रोल में थलपती विजय हैं। जवान फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही पूरी हो चुकी है। यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी।