एनिवर्सरी पर नीतू को याद आए ऋषि कपूर, शेयर की रणबीर-रिद्धिमा के बचपन की अनदेखी तस्वीर

जब भी बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स या उनकी लव स्टोरी का नाम लिया जाता है, तो सबसे पहले नीतू कपूर और ऋषि कपूर को याद किया जाता है। नीतू कपूर और ऋषि कपूर बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में शुमार हैं। नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने लंबे समय तक एक दूसरे का साथ निभाया और हर मुश्किल का सामना साथ मिलकर किया। जब ऋषि कपूर की तबीयत गंभीर थी, तब नीतू कपूर ने उनका पूरा ध्यान रखा था। भले ही आज ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन वह आज भी अपने परिवार और फैंस के दिलों में जिंदा हैं।

आपको बता दें कि नीतू और ऋषि कपूर ने कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद 22 जनवरी 1980 को शादी रचाई थी। नीतू कपूर ने 43वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद किया है। इस खास मौके पर उन्होंने एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है, जिसमें पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है। फैंस के द्वारा इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट पर नीतू को उनके फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

नीतू कपूर ने शेयर की अनसीन फोटो

दरअसल, नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी फैमिली फोटो साझा की है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ रिद्धिमा और रणबीर भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि नीतू कपूर सफेद टी-शर्ट और ब्लू शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। उन्होंने हैट पहना है। ऋषि कपूर ग्राफिक टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर कैजुअल आउटफिट्स में दिख रहे हैं और दोनों ने कैप पहनी है। तस्वीर में पूरा परिवार कैमरे के सामने स्माइल करते हुए पोज दे रहा है।

नीतू कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है “समय तेजी से बीतता है, सिर्फ यादें रह जाती हैं।” नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूजर्स कमेंट सेक्शन में नीतू कपूर को मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं।

1980 में हुई थी शादी

आपको बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह की पहली मुलाकात फिल्म ‘बॉबी’ के सेट पर हुई थी, लेकिन यह उतनी खास नहीं रही। इसके बाद दोनों फिल्म ‘जहरीला इंसान’ के सेट पर मिले। नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने साल 1974 में पहली बार फिल्म जहरीला इंसान में काम किया था। उस समय के दौरान नीतू कपूर की उम्र महज 16 वर्ष की थी। वहीं ऋषि कपूर 22 साल के थे।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने क्यूटनेस और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। नीतू कपूर ने अभिनेता ऋषि कपूर के साथ कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद 22 जनवरी 1980 को शादी रचाई थी।

शादी के बाद सितंबर 1980 में रिद्धिमा कपूर का जन्म हुआ था। वहीं दो साल के बाद नीतू कपूर ने रणबीर कपूर को जन्म दिया था। बताते चलें कि कोरोना काल में 30 अप्रैल 2022 को ऋषि कपूर इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह कर चले गए थे। ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा था।