24 जनवरी 2023 राशिफल: हनुमान जी की कृपा से इन 3 राशियों के पूरे होंगे सारे काम, जागेगी सोई किस्मत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 जनवरी 2023 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप पर ईश्वर की असीम अनुकम्पा रहने से आपका काम बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। अगर आप किसी पुराने काम को लेकर चिंतित चल रहे हैं, तो इसका जल्दी समाधान मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आप नया घर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो यह इच्छा भी पूरी होती हुई नजर आ रही है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मुनाफा मिलने के योग्य हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर लेंगे। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। किसी जरुरी काम की वजह से आप काफी बिजी रहेंगे। किसी नए काम को लेकर आप काफी उत्सुक हो सकते हैं। आपको धैर्य से काम करने की आवश्यकता है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और उसके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। करियर के हिसाब से आज का दिन बहुत बढ़िया नजर आ रहा है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। आप उसे बखूबी तरीके से निभाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ढेरों अवसर लेकर आया है। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूरा कर लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आप किसी नए दोस्त से मिलेंगे, जो आपके जीवन में कुछ नया बदलाव करेंगे। आपके घर पर आपके रिश्ते को लेकर बात हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बहुत अच्छा नजर आ रहा है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर की खुशियां बढ़ेंगी। आप किसी मंदिर में जाकर अपना समय व्यतीत कर सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। जो व्यक्ति विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आपकी कोई बहुत बड़ी डील पक्की हो सकती है। पारिवारिक परेशानियों का समाधान होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। स्टील का कारोबार कर रहे कारोबारियों को आज काफी लाभ मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बहुत खास रहने वाला है। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लग सकता है। प्यार का इजहार करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। आपका साहसिक कार्य बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का मान-सम्मान बढ़ेगा। लोहे का व्यापार करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। मानसिक चिंता दूर हो जाएगी। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपका खोया हुआ धन वापस मिलने की संभावना बनी हुई है। आज आप कोई ऐसा कार्य करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी और आप पूरे दिन बेहद प्रसन्न रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का साथ मिलने से अच्छा लाभ होने के योग हैं। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज आपके घर पर मिलने के लिए कोई आ सकता है, जिससे आपको मिलकर अपार प्रसन्नता होगी। जीवनसाथी के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपका कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट पास हो जाएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने अटके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। प्रेम जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान होगा। आपका पूरा दिन ऑफिस में बीतेगा परंतु शाम को आप अपने परिवार के साथ बैठकर समय व्यतीत करेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन नई खुशियां लेकर आया है। आपसे मिलने कुछ लोग आ सकते हैं, जो आपको जिंदगी के नए तजुबों से वाकिफ करायेंगें। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बनेगी। भविष्य की चिंता आपकी भागदौड़ करा सकती है, जिससे आप पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का परिणाम आ सकता है। आपका दिन व्यस्त होने के बावजूद भी आपको सुकून देगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा व्यतीत होने वाला है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको बहुत लाभ प्राप्त होगा। आमदनी के नए स्रोत हासिल होंगे। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। लोग आपके कामों की सराहना कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं।