दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, फोटो शेयर कर लिखा- तुम्हारी आवाज की कमी खलती है

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अपनी बेहतरीन अदाकारी और लुक्स के लिए जाने जाते थे। ऋषि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर बुलंदियों की सीढ़ियों पर चढ़ते चले गए। ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। भले ही आज ऋषि कपूर हमारे बीच में नहीं रहे परंतु अपने चाहने वालों के दिलों में वह हमेशा मौजूद हैं। ऋषि कपूर का परिवार आज भी उनकी पूरी कमी महसूस करता है।

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर अक्सर अपने दिवंगत पति व अभिनेता ऋषि कपूर की याद में सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी हुई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर नीतू कपूर को पति ऋषि कपूर की याद सता रही है। नीतू कपूर अपने पति को काफी मिस कर रही हैं, जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है।

नीतू कपूर को पति ऋषि कपूर की आई याद

दरअसल, अभिनेत्री नीतू कपूर ने 9 अक्टूबर 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। नीतू कपूर ने अपनी इस पोस्ट में ऋषि कपूर की एक फोटो को साझा किया है। ऋषि कपूर की यह तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता ब्लैक बैकग्राउंड पर आंखें बंद करके पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने होठों पर उंगली रखी हुई है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा मालूम हो रहा है जैसे वह शांत होने के लिए इशारा कर रहे हैं।

फोटो शेयर कर लिखी दिल की ये बात

नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “तुम्हारी आवाज की कमी खलती है। यहां बहुत शांति है।” नीतू कपूर के द्वारा इस पोस्ट में दिया गया कैप्शन पढ़ने के बाद साफ जाहिर हो रहा है कि उन्हें अपने पति की कमी कितनी महसूस हो रही है। बता दें कि इन दिनों कपूर फैमिली में एक के बाद एक कई खुशियां आ रही हैं। इसी साल ऋषि कपूर के लाडले बेटे रणबीर कपूर ने अभिनेत्री आलिया भट्ट से विवाह किया था। इसके बाद कपूर फैमिली में नन्हे मेहमान की तैयारियां हो रही है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बहुत ही जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की गोद भराई की गई थी।

ऋषि कपूर के जन्मदिन पर नीतू कपूर ने खास पोस्ट की थी शेयर

आपको बता दें कि ऋषि कपूर के 70वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी व एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पति के लिए एक खास पोस्ट साझा की थी। इस तस्वीर में दिवंगत अभिनेता ने एक गॉगल्स पहना हुआ था। जबकि उनकी पत्नी उनके चेहरे को पकड़े हुए नजर आ रही थीं। दोनों खुशी-खुशी कैमरे के लिए पोज दे रहे थे। नीतू कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में “हैप्पी बर्थडे” लिखा था।

साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह कर चले गए थे ऋषि कपूर

आपको बता दें कि दिवंगत दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर साल 2020 में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह कर चले गए थे। अभिनेता के निधन ने उनके परिवार और फैंस समेत पूरे देश को सदमे में डाल दिया था। अभी भी अभिनेत्री नीतू कपूर खुद को अपने पति के बिना अकेली ही महसूस करती हैं। अक्सर वह उन्हें याद कर कर भावुक हो जाती हैं।