10 अक्टूबर 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों पर बरसेगी भोले बाबा की अपार कृपा, जीवन के दुखों का होगा अंत

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 अक्टूबर 2022 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना दिखाएं अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घर के बढ़ते खर्चों को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, यही आपके लिए बेहतर रहेगा। घर परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको उन्नति के नए-नए मार्ग प्राप्त होंगे। करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। लेकिन कुछ नए स्रोतों से धन प्राप्त होने से आपका मन हर्षित होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। अगर आप कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। यही आपके लिए बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपके ऊपर कार्य क्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ने से आप सजग रहेंगे और अधिकारी भी आप पर पूरी नजर रखेंगे, इसलिए आपको पूरी मेहनत से कार्य करना होगा। संतान के करियर को लेकर यदि आप चिंतित हैं, तो आपको उसका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता हासिल होगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग बने हुए हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे व्यक्तियों को कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। भाग्य मजबूत होने की वजह से आप किसी बड़े निवेश में भी आंख मूंदकर हाथ आजमाएंगे, जिसमें आप अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। पहले की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी सरकारी काम को पूरे नियम व अनुशासन के साथ करेंगे, तभी आपको कोई समस्या नहीं होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। संतान की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता खत्म हो जाएगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे लेकिन फिर भी आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन हर्षित होगा। दूर संचार माध्यम से करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थी कठिन मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपको अपना ध्यान इधर-उधर लगाने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको लेन-देन के मामले में सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हें पूरा करना होगा, नहीं तो वह लटक सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। आप खेलकूद में अधिक ध्यान देंगे। अगर आपका कोई कानूनी कार्य लंबित हैं, तो उसमें आपको वकील से बातचीत करनी होगी, तभी आपको उसका समाधान मिल पाएगा। घर परिवार का माहौल ठीक रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके सुखों में वृद्धि होगी। आप अपने सभी कामों पर ध्यान देंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का मुनाफा बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन बहुत उत्तम नजर आ रहा है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाकर कोई अच्छा पद प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार अधिक रहेगा, जिसकी वजह से भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार वालों के लिए भी समय निकाल पाना मुश्किल हो सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने कमजोर विषयों में मदद के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको कुछ जनकल्याण के कार्यों पर भी ध्यान देना होगा, जिससे आपकी छवि और निखर कर सामने आएगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो जरूर करें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन धन के मामले में काफी उत्तम नजर आ रहा है। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा करेंगे लेकिन आपको दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करने से बचना होगा। आपके साहस और पराक्रम से आपके शत्रु भी आपस में लड़ कर नष्ट हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप सबको साथ लेकर चलने की रणनीति बनाएंगे, लेकिन उसे मित्र पूरी नहीं होने देंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन हंसी-खुशी व्यतीत होने वाला है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर में खास मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशहाली का वातावरण बनेगा। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा। आप कुछ रचनात्मक कार्य से जुड़ेंगे। आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा।