नेहा मर्दा ने शानदार तरीके से किया बेटी का नामकरण, खुद बनी दिखीं राजस्थानी बींदणी, बिटिया को बनाया नन्ही परी

टीवी का मशहूर धारावाहिक “बालिका वधू” की अभिनेत्री नेहा मर्दा इन दिनों मदरहुड इंजॉय कर रही हैं। नेहा मर्दा हाल ही में मां बनी हैं। ऐसे में नेहा मर्दा अपनी बच्ची के जन्म पर बेहद खुश हैं। नेहा मर्दा और उनके पति को शादी के 10 साल के बाद माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। ऐसे में इस कपल खुशी का ठिकाना नहीं है।

अब नेहा मर्दा ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी बच्ची का नामकरण रखा। इस दौरान कपल ने बेहद आलीशान पार्टी का भी आयोजन किया। नेहा मर्दा ने अपने पति और परिवार के साथ मिलकर बेटी के नामकरण पर ग्रैंड सेलिब्रेशन किया। ऐसे में नेहा मर्दा बेहद खुश नजर आईं। तो चलिए आपको तस्वीरें और वीडियो दिखाते हैं।

नेहा मर्दा ने पति संग मिलकर धूमधाम से किया बेटी का नामकरण

नेहा मर्दा ने पति आयुष्मान अग्रवाल के साथ मिलकर अपनी बेटी के नामकरण का जश्न मनाया। नेहा मर्दा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह अपने फैंस को बता रही हैं कि उन्होंने अभी-अभी अपनी बेटी का नामकरण किया है। इस वीडियो में नेहा मर्दा अपने पति आयुष्मान अग्रवाल के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान नेहा और आयुष्मान बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

नेहा मर्दा की बेटी के नामकरण का वेन्यू भी बेहद शानदार और कमाल की सजावट के साथ चमक रहा है। इस दौरान नेहा के मायके और ससुराल वाले भी साथ थे। सभी ने मिलकर बेबी के नेमिंग सेरेमनी के बाद केक कटिंग भी की।

नेहा ने जो नेमिंग सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें बैकग्राउंड पर बहुत प्यारा सा गाना भी सेट किया है जिसमें कहा जा रहा है कि बेटियां तो नसीब वालों के घर पैदा होती हैं। जिस घर में बेटी होती है वो जन्नत बन जाता है। वही नेहा ने इस दौरान अपनी बच्ची को हल्के गुलाबी रंग की फ्रॉक पहनाई हुई थी, जिसमें वह परी जैसी दिख रही थी। वहीं नेहा खुद राजस्थानी लुक में दिखाई दीं। राजस्थानी बींदणी बनीं नेहा वीडियो में हंसती मुस्कुरातीं बेहद सुंदर लग रही हैं।

नेहा मर्दा के द्वारा शेयर किया गया वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि नेहा मर्दा कुछ इस तरह प्रेम भाव से अपनी बच्ची को हाथों में फूलों की तरह उठाती नजर आईं।

नेहा के पति आयुष्मान भी इस दौरान बच्ची के नामकरण में बच्चे बन गए। उन्होंने केक कटिंग के बाद पत्नी को केक खिलाया फिर उनकी नाक पर लगाकर शरारत भी की। नेहा के गाल पर भी आयुष्मान ने केक लगा दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Marda (@nehamarda)


आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा को शादी के 10 साल बाद मां बनने का सुख प्राप्त हुआ है। नेहा मर्दा ने साल 2012 में पटना के रहने वाले बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी रचाई थी। शादी और प्रेगनेंसी में 10 साल के गैप के बीच नेहा मर्दा को कई बार रिश्तेदारों के ताने सुनने पड़े थे। लोग अक्सर उनसे मां बनने के बारे में सवाल किया करते थे। लेकिन अब अभिनेत्री नेहा मर्दा आखिरकार एक प्यारी सी बच्ची की मां बन गई हैं।