निया शर्मा के भाई ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, व्हाइट ड्रेस में परी से कम नहीं लग रही थीं अभिनेत्री: Photos

निया शर्मा (Nia Sharma) टीवी इंडस्ट्री की सबसे चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं। यह अक्सर अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यह अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ी रहती हैं। हर दिन निया शर्मा फैंस के साथ अपनी फोटोस और वीडियोस साझा करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

निया शर्मा अक्सर अपनी फैमिली के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री अपने परिवार के काफी करीब हैं। हाल ही में अभिनेत्री निया शर्मा के भाई विनय शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई है। अपने भाई विनय शर्मा की शादी में अभिनेत्री निया शर्मा दिल्ली पहुंची थीं।

निया शर्मा इस दौरान वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने प्योर व्हाइट कलर का प्रिंसेस ड्रेस पहना हुआ था, जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। तो चलिए देखते हैं इनकी खूबसूरत तस्वीरों को…

दरअसल, निया शर्मा ने अपने भाई की शादी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। उन्होंने अपने भाई विनय की शादी की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इन तस्वीरों में विनय और उनकी दुल्हन महक की शादी की सभी रस्मों से जुड़ी हुई झलकियां देखने को मिल रही हैं।

कपल ने अपने वेडिंग लुक को पेस्टल थीम पर रखा था। दुल्हन ने पेस्टल पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसे पेस्टल ग्रीन ड्रॉप्स वाली ज्वेलरी के साथ निखारा था। वह इसमें बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं विनय ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी जिसके साथ उन्होंने प्रिंटेड दोशाला और एमराल्ड से बनी मल्टीलेयर्ड माला पहनी हुई थी।

वहीं निया शर्मा के लुक की बात करें तो अभिनेत्री ने अपना लुक काफी अलग रखा था। उन्होंने अपने लुक को मॉडर्न टच दिया था। अभिनेत्री निया शर्मा ने फैशन डिजाइनर सुमित गुहा द्वारा डिजाइन की हुई व्हाइट ड्रेस पहनी थी। निया शर्मा की ड्रेस सबसे यूनिक और शोवर थी। अभिनेत्री की ड्रेस फ्लेयर्ड व्हाइट स्कर्ट और फैंसी चोली का लहंगा सेट थी। इसमें लेयर्ड घेरदार स्कर्ट के ऊपर थ्रेड वर्क और शिमरी डीटेल से ड्रीमी टच ऐड किया गया था।

निया शर्मा की चोली की बात की जाए तो उसके फ्रंट पर कप्स और बाकी के हिस्से में शीयर क्लोद से काम किया गया था। शोल्डर पर एक बड़ा सा फ्लावर ड्रेस में अटैच किया गया था। भले ही निया शर्मा इस ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन इतना सजने के बावजूद भी निया का जादू उनकी नई-नवेली भाभी के आगे नहीं चला। महफिल की शाम को निया शर्मा की भाभी ने अपने हुस्न और खूबसूरती से पूरी महफिल लूट ली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

आपको बता दें कि निया शर्मा को सीरियल “एक हजारों में मेरी बहना है” से टीवी इंडस्ट्री में असली पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने “जमाई राजा” और “इश्क में मरजावां” जैसे धारावाहिकों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। अभिनेत्री निया शर्मा वेब सीरीज “ट्विस्टेड” और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचा चुकी हैं।