बेशकीमती हीरे से जड़ा हैंडबैग लेकर घूमती हैं नीता अंबानी, मगरमच्छ की खाल से होता है तैयार, जानिए कीमत

जब भी भारत के सबसे अमीर शख्स की बात होती है, तो उसमें मुकेश अंबानी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अंबानी फैमिली अक्सर ही अपने रॉयल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है। वहीं मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। नीता अंबानी आए दिन अपने महंगे शौक के लिए खबरों और सुर्खियों में छाई रहती हैं। मुकेश अंबानी से शादी करने के बाद नीता अंबानी किसी महारानी की तरह अपना जीवन जी रही हैं। उनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। नीता अंबानी के पास ऐसी कई चीजें हैं, जो दुनिया में सिर्फ उन्हीं के पास है।

देश की जानी-मानी बिजनेसवुमन नीता अंबानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वहीं जब भी स्पॉट होती हैं, तो अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के चलते अक्सर लाइमलाइट लूट लेती हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के महंगे शौक किसी से छिपे हुए नहीं हैं। वह लग्जरी कार से लेकर महंगी साड़ियों, जूते, ज्वेलरी, पर्स और दूसरे एसेसरीज की बेहद शौकीन हैं और इनका काफी कलेक्शन भी है। आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए नीता अंबानी के शानदार बैग कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक हीरे से जड़ा बैग भी शामिल है।

नीता अंबानी के कलेक्शन का सबसे कीमती बैग

नीता अंबानी काफी आलीशान जिंदगी जीना पसंद करती हैं। इसके साथ ही वह काफी ज्यादा महंगी चीजों का इस्तेमाल भी करती हैं। दरअसल, कुछ समय पहले ही नीता अंबानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें वह एक हैंडबैग के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी हैं।

लेकिन फोटो में नीता अंबानी के हाथ में नजर आ रहा सुंदर सा हैंडबैग ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। क्योंकि यह बैग देखने में काफी ज्यादा महंगा और खूबसूरत लग रहा है। यह बैग काफी कीमती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह बैग “हर्मीस हिमालय बिर्किन कंपनी” का है। इस बैग की खासियत यह है कि उसमें 240 हीरे जड़े हुए हैं। इन दिनों नीता अंबानी का यह बैग खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

करोड़ों में हैं नीता अंबानी के इस बैग की कीमत

क्रिस्टिस डॉट कॉम के मुताबिक, हर्मिस हिमालय बिर्किन बैग को हैंडबैग कलेक्शन में सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। दरअसल, इस बैग को अफ्रीकी मगरमच्छ की खाल से बनाया जाता है। यही कारण है कि यह बैग काफी ज्यादा कीमती होती है। आपको बता दें कि नीता अंबानी जिस बैग का इस्तेमाल करती हैं उसकी कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपए है। आपको बता दें कि इस बेशकीमती ब्रांड के बैग को सुपर वीआईपी लोगों के लिए ही बनाया जाता है और नीलाम किया जाता है। यह बैग दुनियाभर के कुछ रईस लोगों के पास ही हैं, जिनमें से भारत की नीता अंबानी भी शामिल हैं। नीता अंबानी के अलावा विक्टोरिया बेकहम, किम कार्दशियन, हर्ट एवांगेलिस्टा, डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मेलानिया ट्रंप के पास भी यह बैग मौजुद है।