प्यार बूढ़ा नहीं होता! हॉस्पिटल में 70 साल के पति के लिए बुजुर्ग महिला ने गाया गाना, Video देख निकल पड़ेंगे आंसू

ईश्वर ने संसार में तमाम चीजें बनाई हैं, जिनमें से हर किसी के अपने गुणधर्म व स्वभाव के अनुसार उन्हें परिभाषित किया जा सकता है। परंतु ईश्वर ने प्यार एक ऐसी चीज बनाई है, जिसे परिभाषित करना नामुमकिन है। प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है, जो सिर्फ प्यार करने वाला ही समझ सकता है। मौजूदा समय में जिन्हें सच्चा प्यार मिलता है, वह बहुत किस्मत वाले होते हैं। कहा जाता है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। इंसान बूढ़ा हो सकता है लेकिन प्यार बूढ़ा नहीं होता है।

बहुत किस्मत वाले होते हैं वह दंपत्ति जिनका साथ और प्यार उम्र के आखिरी पड़ाव तक बना रहता है। अक्सर देखा गया है कि अधिकतर कपल का एक दूसरे के प्रति प्यार और देखभाल समय और उम्र के साथ-साथ कम होने लगता है। वहीं कुछ ऐसे भी पति-पत्नी होते हैं, जिनका प्यार समय गुजरने के साथ परवान चढ़ता रहता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ये वीडियो इस बात का सबूत देता है कि प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता है। अगर आप इस वीडियो को देखेंगे, तो आप भी भावुक हो जाएंगे। यह दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है और बहुत से लोग इसे देखकर इमोशन भी हो जा रहे हैं।

बुजुर्ग महिला ने 70 साल के पति के लिए अस्पताल में गाया गाना

इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक बुजुर्ग महिला अपने पति के लिए अस्पताल में गाना गाती हुई नजर आ रही है। दरअसल, उनके पति को 70 दिनों के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला ने अपने 70 साल के पति को 70 दिनों के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गाना गाया। यह ख़ास वीडियो क्लिप आपकी ही आंखों में आंसू ला सकती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि 70 दिनों के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पत्नी ने खुशी जाहिर करते हुए पति को अपना गाना सुनाया है। यह भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया में देते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो ने लोगों को कर दिया बहुत भावुक

इस इमोशनल कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज मूवमेंट नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जैसे ही यह वीडियो अपलोड किया गया, वैसे ही देखते देखते वायरल हो गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इस वीडियो क्लिप को 2 मिलियन यानी 20 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो को 240k यूजर्स ने लाइक भी किया है। इस लिस्ट में कोंकणा सेन शर्मा भी शामिल हैं, जिनको यह वीडियो बहुत पसंद आया है।

बुजुर्ग दंपति का यह वीडियो देखने के बाद लोग बेहद भावुक हो जा रहे हैं। एक यूजर ने भावुक होकर यह लिखा “मैं रो रहा हूं! यह कई स्तरों पर हिट है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “सच्चा प्यार ! बीमारी में और सेहत में, मौत तक हम जुदा न होंगे।” इतना ही नहीं बल्कि एक और यूजर ने लिखा “ये वीडियो सच्चे प्यार का सबूत है।” इसी तरह से लगातार सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।