बाथरूम में छिपी है एक टॉय कार, क्या 7 सेकंड में ढूंढ सकते हैं आप? 95% हुए फेल

इंटरनेट पर इन दिनों ऑप्टिकल एल्यूज़न वाली तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कुछ ना कुछ ऐसा छुपा होता है, जो हमारी आंखों के सामने होता है परंतु उसे ढूंढने में आंखें धोखा खा जाती हैं। कई बार ऐसा होता है चीजें हमारी आंखों के सामने ही रहती हैं लेकिन उन पर जल्दी ध्यान नहीं जाता है। इसी को ऑप्टिकल एल्यूज़न कहते हैं। जिसे ऑप्टिकल भ्रम या आंखों को धोखा भी कहा जाता है। ऑप्टिकल एल्यूज़न वाली तस्वीरें इंसान के दिमाग को भ्रमित कर देती हैं। कुछ तस्वीरें हमारे दिमाग को घुमाकर रख देती हैं तो कुछ ऐसी भी होती हैं, जिनमें हम देख कुछ रहे होते हैं और बना कुछ और होता है।

आप सभी लोगों को सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली बहुत सारी तस्वीरें देखने को मिलती रहती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद ज्यादातर लोग सोच विचार में पड़ जाते हैं और उनके लिए सही जवाब देना बहुत मुश्किल हो जाता है। वहीं लोगों की इसमें रुचि भी बढ़ी है। वैसे कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तो बहुत ही आसान होते हैं, जिसमें छुपी चीजों को ढूंढने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है परंतु कुछ तस्वीरें ऐसी होती है कि दिमाग का दही कर देती हैं। सिर्फ कुछ ही लोग होते हैं जो उन तस्वीरों में छुपी चीजों को ढूंढने में सफल हो पाते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे ही एक तस्वीर दिखाने वाले हैं जिसे सिर्फ 5% लोग ही हल कर पाए हैं। जबकि 95% लोग इसमें फेल हो गए हैं। दरअसल, चैलेंज यह है कि बाथरूम के अंदर एक टॉय कार छुपी हुई है, जिसे आपको 7 सेकंड में ढूंढना है। यह चैलेंज कोई भी ले सकता है। अगर आपने तय समय में इसे ढूंढ लिया तो आप अपने आपको जीनियस मान सकते हैं।

बाथरूम में छिपी है टॉय कार

जैसा कि आप सभी लोग इस तस्वीर को देख सकते हैं। बाथरूम के अंदर कई सारे सारी चीजें मौजूद हैं। इसमें टूथपेस्ट, टूथब्रश और तमाम ऐसी चीजें दिखाई दे रही हैं जो आमतौर पर बाथरूम में पाई जाती हैं। अब इस बाथरूम में आपको टॉय कार कहीं भी नहीं दिख रही होगी। आप चाहे कितनी भी नजरें दौड़ा लें, लेकिन आपको टॉय कार बिल्कुल भी दिखाई नहीं देगी। अब आपको अपनी तेज नजरों का इस्तेमाल करते हुए उसे 7 सेकेंड के अंदर ढूंढ कर दिखाना है।

अगर आपको इस तस्वीर में कार मिल चुकी है तो आप अपने आपको जीनियस मान सकते हैं। अगर अभी तक आप टॉय कार ढूंढ नहीं पाए हैं तो चलिए आपको हिंट देते हैं। आपको बता दें कि कार बाथरूम के एक कोने में रखी हुई है। हमें उम्मीद है कि आपने यह चैलेंज 7 सेकंड में पूरा कर लिया होगा और अगर आप ऐसा नहीं कर पाए हैं, तो हम आपको इसका जवाब बता देते हैं।

यहां जानिए जवाब

अगर आपको टॉय कार नहीं दिख रही है तो चलिए हम आपको इसका उत्तर बता ही देते हैं। टॉय कार असल में साबुनदानी के सामने जो लाल कलर का हैंडवाश है उसी के बगल में है और वह कार भी लाल रंग की है। अब शायद आपको वह टॉय कार नजर आ गई होगी।