राघव चड्ढा संग शादी पर किया सवाल तो शरमा गई परिणीति चोपड़ा, दिया क्यूट रिएक्शन, देखें Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से सितारे हैं, जो हाल ही में शादी के बंधन में बंधे और उन्होंने अपने नए जीवन की शुरुआत की है। लेकिन अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल होने वाला है। जी हां, वह नाम कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा परिणीति चोपड़ा का है। जी हां, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा के साथ अपने कथित रोमांस को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं।

कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एक साथ मुंबई के पॉश रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों एक कलर के कपड़े पहनकर ट्यूनिंग करते नजर आए, जिसके बाद से ही दोनों की शादी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। उसके बाद से ही यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

अब हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपनी इन शादी की अफवाहों पर रिएक्ट किया है। दरअसल, हाल ही में परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां उनसे मौजूद पैपराजी ने उनकी शादी की अफवाह के बारे में सवाल पूछा था। इस दौरान वह मुस्कुराती और शरमाती हुई अपनी कार की ओर बढ़ती चली गईं।

राघव चड्ढा के बारे में पूछे जाने पर परिणीति चोपड़ा ने दिया ये रिएक्शन

आपको बता दें कि ऐसी खबर भी निकल कर सामने आ रही है कि दोनों के परिवार वाले मिल चुके हैं और कपल के लिए इंटिमेट रोका सेरेमनी होगी। हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी कथित शादी के सवाल पर प्रतिक्रिया भी दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते हुए देखा जा सकता है।

परिणीति चोपड़ा ने ब्लैक पैंट और सफेद टी शर्ट के ऊपर ब्लैक ब्लेजर पहना हुआ था। उन्होंने येलो शेड्स और ब्लैक फुटवियर से अपने लुक को कंप्लीट किया था। जैसे ही पैपराजी ने परिणीति चोपड़ा को देखा, तो वह उनकी ओर चल पड़े। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई फोटोग्राफरों ने उनकी शादी के बारे में पूछा। इस पर परिणीति चोपड़ा बस मुस्कुराती और शर्माती हुई अपनी कार की ओर बढ़ती चली गईं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब उनसे पूछा गया कि “मैम सुनो ना, वो खबर आ रही है, वह कंफर्म है क्या? कोई आईडिया। थोड़ा सा कुछ कमेंट कर दो।” यह सुनकर एक्ट्रेस मुस्कुराने लगीं। लेकिन वह कुछ भी कहने से बचती रहीं। पैपराजी इवेंट में “ब्लशिंग ब्लशिंग मैम” कहा गया, जिस पर वह और जोर से मुस्कुराईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


जब परिणीति चोपड़ा से फिर से पुष्टि करने के लिए कहा गया तो परिणीति चोपड़ा ने कहा धन्यवाद, अलविदा, शुभरात्रि। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो परिणीति चोपड़ा बहुत ही जल्द इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित “चमकीला” में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी हैं।