पायल रोहतगी-संग्राम सिंह ने अहमदाबाद में दिया ग्रैंड रिसेप्शन, कई बड़ी हस्तियां हुईं शामिल, देखें तस्वीरें

अभिनेत्री पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने हाल ही में रेसलर संग्राम सिंह (Sangram Singh) के साथ शादी रचाई है। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने मोहब्बत के शहर आगरा में सात फेरे लिए थे और कपल हमेशा हमेशा के लिए एक-दूजे का हो गया। कपल की शादी आगरा के जेपी पैलेस में संपन्न हुई और यही सारी रस्में निभाई गईं। पायल रोहतगी-संग्राम सिंह की शादी में दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) और संग्राम सिंह (Sangram Singh) ने एक-दूसरे को कई सालों तक डेट किया, जिसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। यह दोनों शादी करने से पहले लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 9 जुलाई 2022 को आगरा में शादी के बंधन में बंधे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने खास मेहमानों के लिए अहमदाबाद में एक और वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया है।

दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन के बाद अहमदाबाद में भी संग्राम सिंह और पायल रोहतगी ने एक और रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। जहां पर फिर से खेल, राजनीति और बड़े औद्योगिक दुनिया के महारथी भी इस रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए। इस जोड़े ने स्टेज पर खास मेहमानों और परिवार के साथ पोज दिए। तो चलिए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

आपको बता दें कि गुजरात के स्पोर्ट्स मिनिस्टर श्री हर्ष सांघवी, गायक मित जैन, कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी, सपना व्यास, एक्ट्रेस मोनल गुज्जर, बीएसफ गुजरात के आईएएस अफसर सहित कई आला अधिकारियों ने इस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पार्टी में शामिल हुए।

संग्राम सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इन तस्वीरों को साझा करते हुए सभी मेहमानों का अभिनंदन किया है। बता दें कि अभिनेत्री पायल रोहतगी अहमदाबाद की ही रहने वाली हैं। वही संग्राम सिंह का भी इस शहर से बड़ा प्यार से रिश्ता है।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि बहुत ही जल्द पायल रोहतगी और संग्राम सिंह मुंबई में अपने दोस्तों को भी एक रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने सभी मेहमानों के साथ स्टेज पर पोज दिए। इन दोनों की यह रिसेप्शन वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि पायल और संग्राम सिंह “सर्वाइवर इंडिया” शो में मिले थे और यहीं से इन दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ था। लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में कब बदल गई, इन दोनों को ही मालूम नहीं चला।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह आखिरकार शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों 12 साल तक रिश्ते में थे। उन्होंने साल 2020 में ही अपनी शादी की योजना बनाई थी, लेकिन महामारी ने इसे पोस्टपोन करा दिया था। आखिरकार दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। इसी के साथ दोनों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है।