शादी के बाद पति संग्राम सिंह के साथ प्राचीन मंदिर में पूजा करने पहुंचीं पायल रोहतगी, वायरल हुईं तस्वीरें

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री पायल रोहतगी मौजूदा समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पायल रोहतगी एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर तो कभी किसी कंट्रोवर्सी को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अब हाल ही में टेलीविजन अभिनेत्री पायल रोहतगी ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड संग्राम सिंह संग सात फेरे लिए। उनकी शादी की शानदार तस्वीरें भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

आपको बता दें कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने आगरा स्थित जेपी पैलेस होटल में 9 जुलाई 2022 को रचाई थी। यहाँ इस कपल की शादी की रस्में निभाई गईं। अपनी शादी में पायल रोहतगी ने लाल रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था। वहीं संग्राम सिंह आइवरी कलर की शेरवानी आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे।

शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को 12 सालों तक डेट किया। अब यह कपल शादी के बंधन में बंध कर अपने वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुका है। अब यह न्यूली मैरिड कपल ने शादी के बाद महादेव का भी आशीर्वाद लिया, साथ ही ताजमहल के सामने पोज देते हुए अपने प्यार का इजहार किया, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं और काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने की प्राचीन महादेव मंदिर में पूजा अर्चना

विवाह के बंधन में बंधने के बाद पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने सबसे पहले पूर्वी गेट पर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की। रेसलर संग्राम सिंह ने इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि “महादेव के आशीर्वाद से हमने अपने विवाह की रस्मों की शुरुआत की, अब नए जीवन की शुरुआत उन्हीं के आशीर्वाद से हुई। बहुत आभार आप सबका, इतनी दुआएं हमें देने के लिए, प्यार देने के लिए।”

संग्राम सिंह ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि पायल रोहतगी अपने पति के साथ मंदिर में पूजा अर्चना करती हुई नजर आ रही हैं।

इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी भी साफ देखी जा सकती है। इस दौरान संग्राम सिंह शेरवानी पहने हुए देख रहे हैं। वहीं पायल रोहतगी लाल जोड़े में काफी खूबसूरत लगीं।

पायल रोहतगी ने अपने लुक को लाल चूड़ा, मांग में लाल सिंदूर के साथ पूरा किया। तस्वीरों में नवविवाहित जोड़े को मंदिर के अंदर पुजारी से कलावा बंधवाते हुए देखा जा सकता है।

वैसे तस्वीर में पायल रोहतगी लाल रंग के जोड़े, हाथों में लाल चूड़ी, मांग में लाल सिंदूर लगाए बहुत प्यारी लग रही हैं। वहीं संग्राम सिंह भी शेरवनी में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

कपल ने ताजमहल का भी किया दीदार

इसके अलावा कपल ने प्यार की निशानी ताजमहल का भी दीदार किया। बता दें कि मंदिर में दर्शन करने के बाद यह कपल रविवार की शाम ताजमहल भी पहुंचा। जहां पर दोनों ने एक से बढ़कर एक पोज दिए।

दोनों को सेंट्रल टैंक के पास डांस करते हुए भी देखा गया। यह कपल करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहा। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यह दोनों एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आए। फैंस को भी उनकी यह प्यारी तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं।