मकर राशि में प्लूटो का गोचर, किन राशियों को मिलेगा शुभफल, किसके ऊपर रहेगा नकारात्मक प्रभाव, जाने

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 04 अक्टूबर को मकर राशि में प्लूटो का गोचर हो चुका है और यह 6 मार्च 2039 तक यहीं रहेंगे। प्लूटो के मकर राशि में प्रवेश की वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आपको बता दें कि प्लूटो को सौरमंडल के सबसे बौने ग्रह के रूप में जाना जाता है। यह आकाश मंडल में दूसरा सबसे बड़ा बौना ग्रह है। अगर प्लूटो की स्थिति बदलती है तो इसकी वजह से कामकाज पर काफी गहरा असर देखने को मिलता है। आखिर यह परिवर्तन आपके जीवन में कैसे-कैसे बदलाव लाएगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मकर राशि में प्लूटो का गोचर, आपकी राशियों पर ऐसा डालने वाला है प्रभाव

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के लिए प्लूटो का गोचर अच्छा साबित होगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। तंत्र-मंत्र की विद्याओं को सीखने में आपका अधिक ध्यान रहेगा। कामकाज की योजनाएं सफल रहेंगीं। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको तरक्की मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए प्लूटो का गोचर बौद्धिक क्षमता अच्छी करेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं, जो कारगर सिद्ध रहेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की आप सहायता करेंगे। इस समय के दौरान आपको सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी परंतु आमदनी के अनुसार खर्चों का भी संतुलन बना कर चलना होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए प्लूटो का गोचर ताकतवर साबित रहने वाला है। आप अपनी सूझबूझ से अपनी बात लोगों से मनवा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आप कोई साझेदारी में कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार से लोग काफी खुश रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक तनाव कम रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों के लिए प्लूटो का गोचर मिलाजुला साबित रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। इस राशि के जातक बेवजह का मानसिक तनाव ना लें अन्यथा आपको अधिक परेशानी हो सकती है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। भाई-बहनों के साथ आपको अच्छे तालमेल बनाकर चलने होंगे। यदि आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार अवश्य करें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए प्लूटो का गोचर ठीक-ठाक साबित होगा। इस राशि के जातक प्रैक्टिकल चीजों पर ज्यादा फोकस करेंगे। मशीनों के व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। इस समय के दौरान आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की प्रबल संभावना है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए प्लूटो का गोचर होना थोड़ा कठिन हो सकता है। कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। वाहन के प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होगा। कुछ नया सीखने की रूचि बढ़ सकती है। आपको अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के लिए प्लूटो का गोचर सामान्य रहेगा। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना बन रही है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। काम में आपका अधिक मन लगेगा। आप कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यस्थल का वातावरण ठीक-ठाक रहने वाला है परंतु आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए प्लूटो का गोचर होना चिंताजनक रहने वाला है। आपको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। कामकाज में सफलता हासिल करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आमदनी के अनुसार घर के खर्चों का बजट बना कर चलना होगा। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। दांपत्य जीवन ठीक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के लिए प्लूटो का गोचर होना बेहतर साबित होगा। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। किसी पुराने निवेश का आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप लगातार कामयाबी की तरफ आगे बढ़ेंगे। घर-परिवार के लोगों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपका मन शांत रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के लिए प्लूटो का गोचर होना सामान्य फल प्रदान करने वाला है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से आसपास के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। कामकाज की योजनाओं पर फोकस करना होगा अन्यथा आपकी कोई बड़ी योजना विलम्भ हो सकती है, जिसको लेकर आपको परेशान होना पड़ सकता है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। साझेदारी में कोई भी काम शुरू करने से बचना होगा। धन संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए प्लूटो का गोचर होना बेहतर रहने वाला है। भौतिक सुख-साधनों में लगातार बढ़ोतरी होगी। आप परिवार की जरूरतों को समय पर पूरा कर सकते हैं। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होने की संभावना बन रही है। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता हासिल होगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। प्राइवेट नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के लिए प्लूटो का मार्गी होना कैरियर में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आप अपनी योजनाओं को लेकर काफी परेशान रहेंगे। कामकाज में आपको निराशा हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ कहासुनी होने की संभावना बन रही है। इस समय के दौरान आपको काफी संयम और धैर्य बनाए रखना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा धन हानि हो सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।