शादी के 5 साल बाद 46 की उम्र में प्रीति जिंटा बनी दो बच्चों की मां, ये अभिनेत्रियां भी 40 की उम्र पार कर बनी थीं मम्मी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा मां बन गई हैं। जी हाँ, 46 साल की उम्र में प्रीति जिंटा के घर सरोगेसी के माध्यम से जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ है। प्रीति जिंटा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर यह लिखा है कि “मैं सभी के साथ आज की सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर करना चाहती हूं। जीन और मैं बेहद खुश हैं और हमारा दिल आभार और प्यार से भरा हुआ है क्योंकि हम अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का अपने परिवार में स्वागत कर रहे हैं।”

आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने 29 फरवरी 2016 को अपने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटीजन जीन गुडइनफ से लॉस एंजेलिस में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इस कपल की शादी में महज परिवार के लोग और करीबी मित्र ही शामिल हुए थे। अभिनेत्री ने अपनी शादी की तस्वीरें लगभग 6 महीने बाद शेयर की थी। शादी के बाद प्रीति जिंटा अपने पति के साथ यूएस में शिफ्ट हो चुकी हैं। अब अभिनेत्री शादी के 5 साल बाद दो बच्चों की मां बनी हैं।

प्रीति जिंटा ने 18 नवंबर 2021 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। आपको बता दें कि सिर्फ प्रीति जिंटा ही नहीं बल्कि इससे पहले भी तमाम अभिनेत्रियां रही हैं, जो 40 साल की उम्र के बाद मां बनी हैं। आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिनको 40 की उम्र के बाद मां बनने का सुख मिला।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी को भला कौन नहीं जानता। इन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती से सभी लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। शिल्पा शेट्टी भी 45 साल की आयु में मां बनी थीं। उनको सरोगेसी के माध्यम से मां बनने का सुख मिला था।

कश्मीरा शाह

भारतीय अभिनेत्री कश्मीरा शाह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने हॉट और बोल्ड लुक की वजह से जानी जाती हैं। कश्मीरा शाह ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि कश्मीरा शाह 45 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म देकर मां बनी थीं।

अमृता सिंह

अपने समय की मशहूर अभिनेत्री रहीं अमृता सिंह की शादी सैफ अली खान से हुई थी। अमृता सिंह ने शादी के बाद बेटे इब्राहिम को जन्म दिया था। उस समय के दौरान अभिनेत्री की उम्र 43 साल की थी।

एकता कपूर

भारतीय टीवी और फिल्मों की निर्माता एकता कपूर 44 साल की उम्र में बेटे की मां बनी थीं। उनको सरोगे के माध्यम से मां बनने का सुख प्राप्त हुआ था।

फराह खान

मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान को 43 साल की उम्र में 3 बच्चों की मां बनने का सुख प्राप्त हुआ था। उन्होंने आईवीएफ के माध्यम से 3 बच्चों को जन्म दिया था।

डायना हेडन

मिस वर्ल्ड रह चुकी डायना हेडन 43 साल की उम्र में मां बनी थीं। जब डायना हेडन प्रेग्नेंट हुई थीं तो उन्होंने अपने गर्भाशय (अंडाशय) में से बेबी एग को निकलवाकर हॉस्पिटल में ही फ्रिज करवा दिया था। 43 साल की उम्र में एग फ्रीज़िंग तकनीक की सहायता से उन्हें मां बनने का सुख प्राप्त हुआ था।