ईशा की वेलकम पार्टी में पहुंचा पूरा अंबानी परिवार, पृथ्वी भी दादा-दादी संग अपने भाई-बहन से मिलने पहुंचे, देखें तस्वीरें

अंबानी परिवार में एक बार फिर से जश्न मनाया जा रहा है। जी हां, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने परिवार के साथ अपनी बेटी ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल के वर्ली के घर स्पॉट किए गए। दरअसल ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पीरामल व जुड़वा बच्चों के लिए एक ख़ास वेलकम पार्टी के लिए पूरा अंबानी परिवार एक बार फिर से इकट्ठा हुआ है। वहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बता दें कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने 11 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिनका नाम कृष्णा और आदिया है। जब ईशा अंबानी अपने दोनों बच्चों के साथ पहली बार मुंबई स्थित अपने घर पहुंची थीं, तब अंबानी परिवार की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया था और अब पीरामल परिवार ने अपने घर में ईशा के जुड़वा बच्चों के स्वागत के लिए पार्टी का आयोजन किया है। तो चलिए आपको तस्वीरें दिखाते हैं।

ईशा अंबानी-आनंद पिरामल के लिए खास वेलकम बैश

खबरों के अनुसार ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के लिए, उनके ही घर पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। उसी में शामिल होने के लिए मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार सहित बेटी के घर पहुंचे थे। इसके अलावा उनके परिवारों के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियां भी पहुंची हैं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ईशा अंबानी के घर पर उनके परिवार के सदस्य मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका मेहता और पृथ्वी अंबानी भी पहुंचे। मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस दौरान पृथ्वी एथनिक आउटफिट में काफी रॉयल लग रहे थे।

जी हां, पृथ्वी अंबानी भी अपने दादा-दादी के साथ अपने भाई-बहन से मिलने के लिए बुआ ईशा अंबानी के घर पहुंचे। वहीं अगर हम लुक की बात करें तो बेटी की पार्टी में शामिल होने आईं नीता अंबानी ने खूबसूरत एम्ब्राइडरी वाली सिल्क की ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई थी। उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था और हैवी ज्वेलरी भी पहनी हुई थी।

वहीं मुकेश अंबानी ब्लू कलर का कुर्ता पायजामा पहने हुए नजर आए। अकाश अंबानी ने सी ग्रीन कुर्ता पायजामा सेट पहना हुआ था। वहीं नन्हे अंबानी यानी पृथ्वी अंबानी इस दौरान येलो कलर के कुर्ते में काफी क्यूट लग रहे थे। इस दौरान वह अपने दादू मुकेश अंबानी का हाथ पकड़े हुए दिखे। एक फ्रेम में नजर आई अंबानी फैमिली इस दौरान काफी खुश नजर आई।

आपको बता दें कि ईशा अंबानी की इस पार्टी में उनके भाई अनंत अंबानी भी नजर आए लेकिन उनकी होने वाली पत्नी यानी राधिका मर्चेंट भी एक बहुत ही खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं। इस दौरान की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं।

वहीं ईशा की दादी कोकिलाबेन अंबानी भी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की इस पार्टी में पहुचीं। यहां पर उन्हें अपने पोते आकाश अंबानी के साथ देखा जा सकता है। इस दौरान वह भी साड़ी लुक में नजर आईं। वैसे आप सभी लोगों को अंबानी परिवार की लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।