पापा को खोकर टूट गई सतीश कौशिक की बेटी वंशिका, आंखों में आंसू ला देगी ये तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज प्रभावशाली अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) अब हमारे बीच में नहीं रहे। सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। अचानक ही सतीश कौशिक के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। होली के दिन खूब मस्ती करने के बाद अगले दिन सतीश कौशिक ने इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सतीश कौशिक अपने पीछे पत्नी शशि कौशिक और 10 साल की बेटी वंशिका कौशिक को अकेला छोड़ गए।

पूरा देश सतीश कौशिक (Satish Kaushik) को खोकर गमगीन हो गया है लेकिन सतीश कौशिक के परिवार पर सबसे ज्यादा जोर पड़ा है। सतीश कौशिक के निधन के बाद उनके परिवार का बुरा हाल है। आपको बता दें कि सतीश कौशिक का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। बॉलीवुड के कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

पिता को खोकर टूट गई वंशिका

सतीश कौशिक के निधन के बाद उनकी बेटी वंशिका की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वंशिका की उम्र अभी महज 11 वर्ष की है। अपने पिता सतीश कौशिक को खोकर वंशिका पूरी तरह से टूट गई है। आपको बता दें कि सतीश कौशिक अपनी लाडली बेटी वंशिका को जान से भी ज्यादा चाहते थे।

सतीश कौशिक अपनी लाडली बेटी के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो शेयर करते रहते थे। सतीश कौशिक की बेटी वंशिका भी अपने पिता की तरह चुलबुली और सबको हंसाने वाली है।

2 साल की उम्र में बेटे को खोया

सतीश कौशिक एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्ममेकर, स्क्रीनराइट भी थे। सतीश कौशिक ने फिल्मों में अपने किरदार से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हंसमुख कलाकार के तौर पर पहचान रखने वाले सतीश कौशिक ने अपनी निजी जिंदगी में एक बड़ा दुख झेला था।

बता दें कि सतीश कौशिक ने साल 1985 में शशि कौशिक से शादी रचाई थी और शादी के बाद दोनों ने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया था। लेकिन 1996 में 2 साल की उम्र में उनके बेटे का निधन हो गया था, जिससे सतीश कौशिक अंदर से पूरी तरह से टूट गए थे। बेटे को खोने के बाद सतीश कौशिक और उनकी पत्नी शशि कौशिक को बहुत बड़ा धक्का लगा था।

वंशिका के रूप में आईं खुशियां

सतीश कौशिक और उनकी पत्नी शशि कौशिक ने काफी लंबे समय तक अपना जीवन अकेला ही गुजारा। लेकिन बच्चे की कमी हमेशा खलती रही। ऐसे में दोनों ने सरोगेसी के जरिए बच्चा प्लान किया। काफी लंबे इंतजार के बाद सतीश कौशिक 56 साल की उम्र में दोबारा पिता बने।

साल 2012 में वंशिका उनके घर में खुशियां लेकर आई। बेटी के जन्म के बाद उनकी जिंदगी बदल गई और वह ज्यादा समय अपनी बेटी के साथ बिताने लगे।

सतीश कौशिक ने अपनी बेटी के लिए काफी प्लानिंग कर रखी थी। लेकिन उनकी ख्वाहिश मन में ही रह गई। वहीं सतीश कौशिक के निधन के बाद उनकी बेटी वंशिका बुरी तरह से टूट गई हैं। वह अपने पापा को याद करके रो रही हैं।