एक ‘सैंडविच’ के लिए प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर का हुआ था ब्रेकअप, जानिए रिश्ता टूटने की पूरी कहानी

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा-खासा नाम कमाने वाली सुपरस्टार बन चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। हिन्दी सिनेमा जगत में एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में काम करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बनाई। भले ही फिल्मी सफर के दौरान प्रियंका का नाम इंडस्ट्री के कई सुपरस्टार्स के साथ जुड़ा, लेकिन आज प्रियंका अमेरिकन सिंगर निक जॉनस के साथ शादी कर विदेश में खुशी से जी रहीं हैं। हालांकि शादी से पहले बॉलीवुड में फिल्मी करियर के दौरान उनका नाम एक्टर के साथ भी जुड़ चुका है। तो आज हम आपको बताने वाले हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और शाहिद की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

प्रियंका के घर पड़ी थी रेड

बात 25 जनवरी साल 2011 की है जब अचानक सुबह 7: 30 बजे इनकम टैक्स अधिकारियों की एक टीम ने प्रियंका के वर्सोवा स्थित फ़्लैट की कॉलबेल बजाई उस वक्त प्रियंका की जगह वो शाहिद कपूर को वहां देखकर दंग रह गए, क्योंकि दरवाजा खुद शाहिद कपूर ने खोला था। उस दौरान शाहिद को तौलिया लपेटे देखकर अधिकारियों को ऐसा लगा कि उन्होंने गलत दरवाजा खटखटा दिया है। वहीं अधिकारियों ने कन्फर्म करने के लिए शाहिद से प्रियंका चोपड़ा के बारे में पूछा तो वो झट से बेडरूम के अंदर भाग गए।

घर में एकसाथ मिले प्रियंका-शाहिद

जानकारी के लिए बता दें कि उस वक्त प्रियंका के घर आईटी की रेड बेनामी संपत्तियों के कारण पड़ी थी। इस रेड में अधिकारियों को क्या मिला इस बात का तो पता नहीं चला लेकिन प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के रात के समय एक-साथ होने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गई। जिसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात सबके सामने रखते हुए कहा था कि उन्होंने शाहिद को सिर्फ कॉफी पीने के लिए घर बुलाया था।

एक सैंडविच से टूटा रिश्ता-

आपको बता दें कि प्रियंका और शाहिद की मुलाकात विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने के दौरान हुई थी। हालांकि उन दिनों शाहिद और करीना का ब्रेकअप हुआ ही हुआ था। जिसके बाद अपने गम को भुलाने के लिए शाहिद प्रियंका के साथ थे। वहीं प्रियंका भी शाहिद को अकेला देख उनका सहारा बनने निकल पड़ी थी। आगे चलकर प्रियंका और शाहिद का रिश्ता इतना ज्यादा आगे बढ़ गया कि दोनों ने गोवा में सगाई भी कर ली थी और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन अफसोस उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और जल्द ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं।

एक ही बिल्डिंग में रहते थे दोनों-

दरअसल बताया जाता है शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा पहले एक ही बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर पर रहते थे, जब भी एक-दूसरे से मिलना होता तो दोनों एक-दूसरे के घर पहुंच जाते थे। एक दिन प्रियंका शाहिद के फ़्लैट पर पहुंची तो प्रियंका ने देखा कि शाहिद नॉनवेज सैंडविच खा रहे हैं, बस उसी चीज को देखकर प्रियंका चोपड़ा भड़क गईं। जिसके बाद वो सैंडविच ही दोनों के बीच बहस का बड़ा कारण बन गया।

बॉलीवुड की ऐसी ही चटपटी कहानियां पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़ें रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।