निक जोनस ने शेयर की बेटी मालती की क्यूट तस्वीर, फ्लोर पर खेलती नजर आईं प्रियंका की लाडली

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसके साथ ही अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) को लेकर भी काफी चर्चाओं में हैं। प्रियंका चोपड़ा लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी की कोई ना कोई तस्वीर शेयर कर रही हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ईस्टर के मौके पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की अनदेखी तस्वीरों को साझा किया था। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी बेटी मालती नीचे फ्लोर पर खेलती हुई दिखाई दे रही हैं।

निक जोनस ने शेयर की बेटी की तस्वीर

आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस ने इस साल ईस्टर को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। प्रियंका और निक ने इस बार लंदन में ईस्टर मनाया है। निक जोनस ने जो तस्वीर शेयर की है वह कई महीनों में प्रियंका और निक के फैंस के लिए खास है। इन तस्वीरों में मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में प्रियंका और निक एक साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं बेटी मालती नीचे फ्लोर पर खेलती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मालती बेहद क्यूट लग रही हैं। निक जोनस ने तस्वीरें शेयर करते हुए सभी को ईस्टर विश किया है। उन्होंने लिखा है “हैप्पी ईस्टर।” निक जोनस के द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट को 9 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस भी निक और प्रियंका को ईस्टर की बधाई दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने भी बेटी मालती की प्यारी तस्वीरों को किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


आपको बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने ईस्टर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया था। लंदन से शेयर की गई इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी लाडली बेटी मालती के साथ सेलिब्रेशन मूड में नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती भी ईस्टर के रंग में रंगी हुई नजर आईं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बहुत ही जल्द हॉलीवुड की वेब सीरीज “सिटाडेल” में नजर आने वाली हैं। यह वेब सीरीज 28 अप्रैल को अमेज़न प्राइम पर रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा अपनी इस सीरीज के प्रमोशन के लिए भारत भी आई हुई हैं। वहीं फैंस को भी प्रियंका चोपड़ा की इस सीरीज का काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार है।

आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत आई थीं। इस दौरान वह नीता अंबानी के कल्चरल सेंटर के ओपनिंग प्रोग्राम में शामिल भी हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने परिवार के साथ समय भी व्यतीत किया।