नए साल की शुरुआत में घर की इन जगहों पर रखें मोर पंख, सारे संकट होंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नया साल शुरू होने वाला है। नए साल का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। हर कोई यही चाहता है कि उनका आने वाला साल उनके जीवन में खुशियां लेकर आए। लोग नए साल का स्वागत करने के लिए पहले से ही तैयारियों में जुट जाते हैं। अगर आप नए साल की शुरुआत में सजा-सजावट से करने जा रहे हैं तो आप अपनी डेकोरेशन लिस्ट में मोर पंख भी जोड़ लीजिए। हिंदू मान्यताओं में मोर पंख को बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना गया है। इतना ही नहीं बल्कि मोर पंख सुख-समृद्धि का संकेत भी माना जाता है।

भगवान श्रीकृष्ण के साथ-साथ कार्तिकेय और गणेश जी को मोर पंख अति प्रिय है। मोर पंख कृष्ण जी के मुकुट की शोभा बढ़ाता है। मोर पंख को सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख से घर की अनेक प्रकार के वास्तु दोष दूर हो सकते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। प्राचीन काल से ही घर में मोर पंख रखना बहुत ही शुभ माना गया है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र के मुताबिक, किन दिशाओं और घर में किन जगहों पर मोर पंख रख सकते हैं, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

इन दिशा में लगाएं मोरपंख

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोर पंख में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए मोर पंख घर में रखना बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि अगर मोर पंख घर में रखा जाए, तो इससे सारे संकट दूर हो जाते हैं। आप अपने घर में मोर पंख को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति का वास होता है।

मोर पंख रखने से घर पर होती है बरकत

अक्सर देखा गया है कि लोगों की यह आदत होती है कि वह बहुत ज्यादा खर्च करते हैं, जिसकी वजह से लोगों की जेब में पैसा नहीं रुकता है। ऐसी स्थिति में आप मोर पंख को पूजा घर और तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन के देवता कुबेर का वास हमेशा बना रहता है और घर की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि मोर पंख रखने से घर पर बरकत बनी रहती है।

मधुरता का प्रतीक है मोर पंख

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मोर पंख मीठे संबंधों का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर पति-पत्नी के बीच अक्सर समस्याएं चलती रहती हैं। बेवजह किसी ना किसी बात को लेकर बहसबाजी होती रहती है तो ऐसी स्थिति में उन्हें अपने बेडरूम में मोर पंख लगाना चाहिए। इससे रिश्तो में मीठापन बना रहता है। इसके साथ ही लिविंग रूम में पूर्व दिशा की दीवार पर सात मोर पंख का गुच्छा रखने से भी परिवार के सदस्यों में मिठास और अपनापन बना रहता है। इसके अलावा अगर आप अपने बच्चे के स्टडी रूम में मोर पंख लगाते हैं, तो इससे आपके बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है।

कालसर्प दोष को कम करेगा मोर पंख

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो ऐसा कहा जाता है कि इसके लिए भी मोर पंख से जुड़ा हुआ उपाय कर सकते हैं। अगर व्यक्ति अपने तकिए के नीचे सात मोर पंख रखता है तो इससे कालसर्प दोष दूर होता है।