मजेदार जोक्स : संता और बंता दोनों आर्मी में थे.. एक बार संता और बंता जंग लड़ने के लिए बॉर्डर पर गये जहाँ पर..

खुश रहना हम सभी के जीवन में उसी तरह जरूरी है जैसे  हवा ,पानी और भोजन और कभी-कभी मन खुश रहने के बहाने ढूंढता है क्योंकि हर वक्त इंसान यूंही बिना किसी वजह के खुश नहीं रह सकता और आजकल के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में खुश रहना बहुत जरूरी है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जिन्हें पढ़ते ही आपका मन खुश हो जाएगा. तो देर किस बात की आइये  शुरू करते हैं हंसने हंसाने का ये खूबसूरत सिलसिला

एक महान व्यक्ति का उद्धरण (Quote):
मैंने चिड़िया पाली, उड़ गयी…! मैंने गिलहरी पाली, भाग गयी…!
मैंने पेड़ लगाया, चिड़िया और गिलहरी दोनो वापस आ गये…!
मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ:
मैंने चिप्स लाये, दोस्तों ने खाया चले गए…! मैंने मूंगफली लायी, दोस्तों ने खायी चले गए…!
मैंने दारु लायी, दोस्त चिप्स और मूंगफली लेकर वापस आ गए…!

निगाहें अब उस हरामखोर को ढूंढ रही हैं..
जिसने यह कहा था हर सफल आदमी
के पीछे एक औरत का हाथ होता है।
उस बेवकूफ आदमी के चक्कर
में हमने भी शादी कर ली है
वर्ना आज हम भी कही कुछ कर गए होते

 

लड़का :- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो..?
लड़की :- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है,
जाना पहचाना कमीना मिल जाये..!
लड़की :- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो..?
लड़का :- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है
की पहले से पाली हुई नागिन मिले..!

 

मैं अंग्रेजी के पेपर में फ़ैल हो गया, ट्रांसलेशन की वजह से-
मैं एक आम आदमी हूँ, I AM A MANGO MAN.
मुझे इंग्लिश आती है,ENGLISH COMES TO ME.
मेरा ताल्लुक हरिपुर हजारा से है,I BELONG TO HARIPUR THOUSANDA.
सड़क पर गोलियाँ चल रही हैं,TABLETS ARE WALKING ON THE ROAD.

संता- यार शादी के बाद भी तू इतना खुश कैसे रहता है?
बंता- क्योंकि मेरे पास I Love you से भी ज्यादा असरदार शब्द है।
जो एक पल में पत्नी का गुस्सा कम कर देता है।
बंता- जल्दी बता क्या है वो
संता- “लाओ बर्तन मैं मांज देता हूं”

 

पत्नी- हर समय क्रिकेट, क्रिकेट, क्रिकेट…. मैं जा रही हूं अपने घर
पति- कमेंट्री भरे अंदाज में, और ये
पहली बार कदमों का बेहतरीन इस्तेमाल।।
न जानें क्यों तब से पति के पैरों में बहुत दर्द है….

 

हद तो तब हो गई जब एक लड़की ने जूस वाले से कहा –
भईया एक गिलास गन्ने को जूस देना…
और
प्लीज मीठा कम डालना…!

 

पप्पू (मन ही मन सोचते हुए)
मेरा तो दिमाग घूम गया ये सोच सोच कर कि…
कछ लोग शादी के बाद भी ‘ब्लड डोनेट’ करते हैं…!
आखिर इतना बचता कैसे है…?

आज बीवी की बनाई पनीर की सब्जी में
पनीर ढूंढने से भी नहीं मिल रहा था…!
हिम्मत करके पूछा, तो बोली – चुपचाप खा लो,
सब्जी का नाम ही ‘खोया पनीर’ है…!

लड़का (रोमांटिक अंदाज में) – जान देखो,
मैं तुम्हारी जुल्फों के लिए क्या लाया हूं…!
लड़की – सो स्वीट… क्या लाए हो…?
लड़का – जूं निकालने वाली कंघी…!
फिर लड़के की हुई जोरदार कुटाई…!