पापा की डेथ एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा ने घर में रखी खास पूजा, बेटी मालती के लुक ने जीता सबका दिल

बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड पर राज करने वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मशहूर और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। आज प्रियंका चोपड़ा की पहचान एक ग्लोबल स्टार के रूप में होती है। प्रियंका चोपड़ा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। भले ही प्रियंका चोपड़ा अपने काम में काफी व्यस्त रहती हैं। लेकिन वो इंडियन ट्रेडिशन के लिए समय निकालना नहीं भूलतीं हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर रही हैं। वहीं इसी बीच उन्होंने अपनी बेटी की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने घर में अपने पिता की पुण्यतिथि पर एक खास पूजा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने पहली बार अपनी बेटी मालती को इंडियन लुक में तैयार किया। मालती के लुक ने सभी का दिल जीत लिया।

प्रियंका चोपड़ा ने घर पर रखी खास पूजा

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पूजा-पाठ में खास रुचि रखती हैं। अक्सर ही वह अपने घर पर पूजा करते हुए नजर आती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर घर में विशेष पूजा का आयोजन किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती की क्यूट तस्वीरों को भी साझा किया है।

पर्पल लहंगा में मालती मैरी

प्रियंका चोपड़ा ने यह तस्वीरें अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मालती पर्पल लहंगे में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही मालती की क्यूट और नटखट अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। अगर आप पहले फोटो को देखेंगे, तो उसके साथ लिखा “कोई अपने गॉर्जियस लहंगे में अपनी बैली तलाश कर रहा है। तस्वीर में मालती अपने पेट पर हाथ रखे और उसे देखती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्ट्रेप्स टॉप पहना हुआ है। साथ ही उनके दुपट्टे ने उनके लुक को पूरा किया।

फूलों से मस्ती करती दिखीं मालती

वहीं अगर आप प्रियंका चोपड़ा की इंस्टा स्टोरी में शेयर की गई एक अन्य तस्वीर को देखेंगे, तो उसमें मालती अपने नाना के लिए रखी गई खास पूजा के बाद फूलों को उठाकर उनसे खेलती हुई दिख रही हैं। इन सारी तस्वीरों में इंडियन आउटफिट में मालती का लुक देखते ही बनता है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस इन तस्वीरों पर खूब अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हर किसी को मालती का लुक बहुत पसंद आया।

सरोगेसी के जरिए हुआ मालती का जन्म

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती का जन्म साल 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। इसके बाद दोनों ने एक बयान जारी कर अपने बच्चे का ऐलान किया था। कपल अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अपनी बेटी मालती के साथ व्यतीत करता हुआ नजर आता है। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिनपर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।