बिपाशा बासु ने 7 महीने की बेटी देवी का मनाया अन्नप्राशन समारोह, लाल साड़ी में बेहद प्यारी दिखीं लाडली

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह बीते साल माता-पिता बने थे। बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे पलों का आनंद ले रहे हैं। जब से बेटी का जन्म हुआ है, तब से दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। बिपाशा और करण अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की प्यारी प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर के घर नवंबर 2022 को शादी के पूरे 6 साल के बाद नन्हीं परी का जन्म हुआ। हाल ही में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लाडली बेटी देवी के मुखेभात (अन्नप्राशन) सेरेमनी से खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कई क्लिप शामिल हैं, जो देवी के खास दिन के खूबसूरत पलों को दिखाती है।

बिपाशा बसु ने बेटी के अन्नप्राशन की झलकियां कीं शेयर

आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी 7 महीने की हो जाएंगी। हाल ही में बिपाशा बसु ने ट्रेडिशनल तरीके से अपनी बेटी का “मुखोभात” यानी अन्नप्राशन सेरेमनी शानदार अंदाज में मनाई। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रस्म का वीडियो भी साझा किया है।

समारोह में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के परिवार व दोस्तों ने भी भाग लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी का बंगाली तरीके से राइस फीडिंग सेरेमनी मनाई। इस दौरान उनका पूरा परिवार वहीं पर मौजूद नजर आ रहे हैं।