प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के साथ सेलिब्रेट किया पहला ईस्टर, लाडली संग ट्विनिंग करती दिखीं एक्ट्रेस, शेयर की प्यारी तस्वीरें

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से खबरों और सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज “सिटाडेल” को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी प्रियंका अपनी जिंदगी से जुड़ी हुई अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा लगातार अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा की प्यारी प्यारी तस्वीरों को भी साझा करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ पहली बार मुंबई का दौरा करते हुए देखा गया था। इस दौरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखते ही देखते छा गई थी। वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की लाडली बेटी मालती ने इस साल अपना ईस्टर सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मालती मैरी के साथ अपनी कुछ तस्वीरों को साझा किया है। तो चलिए देखते हैं इन तस्वीरों को।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के पहले ईस्टर सेलिब्रेशन की शेयर की तस्वीरें

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ईस्टर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। अगर आप पहली तस्वीर को देखेंगे तो इस फोटो में मालती अपनी मम्मी प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। क्यूट परी एक सफेद टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। जिस पर मालती मैरी का पहला ईस्टर लिखा हुआ है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी लाडली बेटी मालती को पकड़े हुए नजर आ रही हैं।

वहीं अगर आप दूसरी तस्वीर को देखेंगे तो उसमें प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के साथ नाइट सूट में ट्विनिंग की है और वह मालती को गोद में लिए हुए बाथरूम में मिरर सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रही हैं।

वहीं तीसरी तस्वीर में मालती अकेले बैठी हुई दिख रही हैं और कुछ हाथ में उन्होंने लिया हुआ है।

जबकि आखिरी फोटो में मालती अपने लॉन में सोफे पर बैठ कर डॉग्स के साथ खेलती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “ईस्टर संडे।” अभिनेत्री के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस की बेटी की क्यूट तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

प्रियंका ने ये तस्वीर भी की थी शेयर

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर को शेयर किया था। इस फोटो में फ्लॉवर हेयर बैंड लगाए व्हाइट एंड येलो आउटफिट पहने हुए मालती बेहद क्यूट लग रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मालती बहुत सारे फूलों से घिरी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं।”

जब प्रियंका ने बेटी मालती के साथ किए थे सिद्धिविनायक के दर्शन

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा अपनी मुंबई की यात्रा के दौरान बेटी मालती को सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन कराने के लिए ले गई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने मंदिर से कुछ तस्वीरों को शेयर किया था और उन्होंने लिखा था “श्री सिद्धिविनायक के आशीर्वाद से मालती मैरी की भारत की पहली यात्रा पूरी हुई।”