19.8 मिलियन फॉलोअर्स वाले अल्लू अर्जुन इंस्टाग्राम पर सिर्फ 1 शख्स को करते हैं फॉलो, जानिए कौन हैं वो

साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर अल्लू अर्जुन एक ऐसे कलाकार हैं, जिनकी ज्यादातर फिल्में सुपर डुपर हिट साबित होती हैं, जिसके पीछे की मुख्य वजह है इनकी दमदार पर्सनैलिटी और सादर एक्टिंग और जब इन दोनों का कॉन्बिनेशन दिखता है, तो फिल्म का हिट होना लाजमी है। आज अल्लू अर्जुन ने जो मुकाम हासिल किया है उसके लिए उन्होंने अपने जीवन में काफी मेहनत और संघर्ष की है।

अल्लू अर्जुन ने भी दूसरे अभिनेताओं की तरह छोटे स्तर से ही अपने करियर की शुरुआत की थी और आज वह साउथ के सुपरस्टार हैं। मौजूदा समय में इनके चाहने वालों की संख्या दुनियाभर में मौजूद है। जब से अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा” रिलीज हुई है, उसके बाद से ही उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा के बाद हिंदी दर्शकों के फेवरेट बन गए हैं।

वहीं “पुष्पा” फिल्म की अपार सफलता के बाद से अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। दुनिया भर में उन्हें चाहने वालों की लंबी लिस्ट है। वहीं अब फैंस अल्लू अर्जुन की फिल्म “पुष्पा 2” का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी इस फिल्म की रिलीज में समय बाकी है परंतु सोशल मीडिया पर एक्टर अल्लू अर्जुन का जलवा बरकरार है। सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है।

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन को इंस्टाग्राम पर 19.8 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं परंतु आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक्टर अल्लू अर्जुन सिर्फ एक ही शख्स को यहां पर फॉलो करते हैं। आखिर वह भाग्यशाली शख्स कौन है? चलिए आपको बताते हैं।

अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर किसे करते हैं फॉलो?

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का क्रेज ग्लोबल हो चुका है। एक्टर्स से लेकर नेता तक “झुकेगा नहीं डायलॉग” बोल रहे हैं। वहीं कई क्रिकेटर्स श्रीवल्ली गाने पर रील्स बना चुके हैं। जिन लोगों ने फिल्म नहीं भी देखी उन तक भी फिल्म के डायलॉग पहुंच गए हैं। बच्चे भी अल्लू अर्जुन को पहचानने लगे हैं। वही इंस्टाग्राम पर रोजाना ही उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

लेकिन अल्लू अर्जुन सिर्फ एक शख्स को फॉलो कर रहे हैं। वह उनकी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी हैं। जी हां, अल्लू अर्जुन को जहां इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट से लेकर बॉलीवुड और टॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां फॉलो करती हैं लेकिन वह सिर्फ अपनी पत्नी को ही यहां फॉलो करते हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं अल्लू अर्जुन

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर यहां पर अपने साथ-साथ अपने परिवार की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। अल्लू अर्जुन अपनी बेटी अरहा अल्लू के बेहद करीब हैं और वह उनकी भी तमाम वीडियो साझा करते रहते हैं। बता दें अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म “शाकुंतलम” में वह नजर आएंगी।

अल्लू अर्जुन का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम अल्लू अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म “पुष्पा 2” की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं। फरवरी से रश्मिका मंदाना भी सेट पर उन्होंने शूटिंग के लिए ज्वाइन करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। इस फिल्म में कई और बड़े सितारे भी जुड़ सकते हैं। ऐसी खबर सामने आई थी कि “पुष्पा 2” फिल्म अगले साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।