रणवीर कपूर ने दिया चाचा के अर्थी को कंधा, पंचतत्व में विलीन हुए राजीव कपूर ,रणधीर कपूर की भर आई आँखे

कल मंगलवार के दिन हमारे बॉलीवुड का एकऔर मशहूर सितारा इस दुनिया को अलविदा कह गया और इस वजह से बॉलीवुड में इस समय शोक की लहर दौड़ पड़ी है |बता दे बीते मंगलवार को बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और डायरेक्टर राजीव कपूर इस दुनिया को छोड़ गये और इस वजह से पूरे कपूर परिवार में इस समय गम का माहौल बना हुआ है |वही बीते शाम राजीव कपूर के परिवार के सदस्यों और कुछ करीबियों के बीच अंतिम संस्कार किया गया और राजीव कपूर का पार्थिव शरीर पंच तत्व में विलीन हो गया |

बता दे राजीव कपूर राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे और रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के सबसे छोटे भाई थे और बताया गया है की राजीव कपूर का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है और कल मंगलवार की दोपहर में ही उन्हें हार्ट अटैक आया था और रणधीर कपूर उन्हें अस्पताल ले गये थे और अस्पताल में डॉक्टर्स ने बताया की अब वे इस दुनिया में नहीं रहे और इस खबर से रणधीर कपूर को सबसे बड़ा झटका लगा है क्योंकि रणधीर कपूर ने एक साल के अन्दर ही अपने दोनों छोटे भाइयों को खो दिया है और पिछले साल 30 अप्रैल को ही उनके भाई ऋषि कपूर  इस दुनिया को अलविदा कह गये थे और अब उनके  छोटे भाई राजीव भी इस दुनिया में नहीं रहे |

वही राजीव कपूर के दुनिया छोड़ जाने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे थे और मंगलवार को देर शाम राजीव की अंतिम यात्रा निकली थी और अपने चाचा  राजीव को रणवीर कपूर ने कंधा दिया और कुछ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग  भी  उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे और वही राजीव कपूर के न रहने पर रणधीर कपूर काफी ज्यादा टूट चुके है और अपने भाई के अंतिम यात्रा में वे लड़खड़ाते हुए नजर आये और नर्स का सहारा लेकर  बहुत ही भावुक अंदाज में मटकी लेकर चलते हुए नजर आये |

बता दे राजीव कपूर के निधन की खबर मिलते ही  बॉलीवुड के तमाम सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुँच गये थे और इन सितारों में आलिया भट्ट ,तारा सुतारिया,अनिल अम्बानी, अनु मल‍िक, चंकी पांडे, आशुतोष गोवार‍िकर और शाहरुख़ खान अपनी पातीं गौरी के साथ शामिल हुए थे |बता दे अपने चाचा राजीव के न रहने की खबर सुनते की करीना कपूर खान बहन करिश्मा और बबीता के साथ राजीव कपूर के घर पहुंची थी और इस दौरान  बेबो काफी दुखी नजर आ रही थी|

नीतू कपूर ने  भी राजीव की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और वे नीतू कपूर बहुत ही ज्यादा परेशान और दुखी नजर आई वही राजीव कपूर के निधन से सबसे  बड़ा झटका रणधीर कपूर को लगा है क्योंकि उन्होंने एक ही साल के अंदर अंदर अपने दो दो भाइयों को खोया है और इस वजह से वे बहुत अकेले पड़ गये और और बुरी तरह से टूट गये है |वही राजीव के का अंतिम संस्कार कल शाम को हो गया और  हर किसिस की यही प्रार्थना है की इश्वर राजीव की आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके पिरवार को इस  मुश्किल वक्त में  हिम्मत रखने की शक्ति प्रदान करें |