दुल्हन के अवतार में सजी-धजी रानू मंडल ने गाया अनोखे अंदाज में यह गाना, लोगो ने किया जमकर ट्रोल

अपनी सुरीली आवाज के बदौलत रातो रात इंटरनेट सेंसेशन बनी सिंगर रानू मंडल आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती है और वही रानू मंडल एक बार फिर से दर्शकों के सामने आई है और वह भी बिल्कुल अनोखे अंदाज में| दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानू मंडल दुल्हन के अवतार में सजी-धजी नजर आ रही है और वो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सॉन्ग कच्चा बादाम को अपने अंदाज में गाती हुई थी सुनी जा सकती है|

रानू मंडल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और वही रानू मंडल का अंदाज़ सभी का ध्यान आकर्षित कर रहा है|गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले ही पश्चिम बंगाल के एक मूंगफली बेचने वाले भुबन बडियाकर का गाना ‘कच्चा बादाम’ काफी ज्यादा वायरल हुआ था | वहीं अब रानू मंडल ने इसी गाने को अपनी आवाज में और अपने अनोखे अंदाज में गाया है और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है|

रानू मंडल का ‘काचा बादाम’ अवतार

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानू मंडल दुल्हन के लिबास में सजी हुई है परंतु दुल्हन का अवतार रानू मंडल ने शादी करने के लिए नहीं बल्कि लाइमलाइट में आने के लिए लिया है|बात करें लुक की तो इस विडियो में रानू मंडल लाल रंग की साड़ी पहने हुए दुल्हन की तरह सजी है| उन्होंने गले में गोल्डन डबल लेयर्ड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग से अपने लुक को कंप्लीट किया है| इतना ही नही इस विडियो में रानू मंडल नाक में नथ और मांग टिका भी लगाये हुए नजर आ रही है |इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानू मंडल अपने ही अंदाज में कच्चा बादाम सॉन्ग गाती हुई नजर आ रही है|

सोशल मीडिया पर रानू मंडल का यह वीडियो सामने आते ही जमकर वायरल होने लगा हालांकि इस बार रानू मंडल अपने गाने की वजह से नहीं बल्कि अपने अनोखे अंदाज और पहनावे की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं और रानू मंडल के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे है और इस वीडियो पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

सुर्खियां बटोर रहा है ये वीडियो

आपको बता दें रानू मंडल का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @ahana_d9 नाम के ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है | सोशल मीडिया पर रानू मंडल का यह वीडियो सामने आते ही जमकर वायरल हो रहा है और रानू मंडल अपने ब्राइडल अवतार की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं | वीडियो के वायरल होने के साथ-साथ लोग रानू मंडल को ट्रोल करना भी शुरू कर दिए हैं|

आपको बता दें रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर ‘एक प्यार का नगमा’ गाना गाकर रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गई थी और अपने इस पापुलैरिटी के बदौलत रानू मंडल को बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर हिमेश रेशमिया के साथ उनकी फिल्म में उनके साथ गाना गाने का मौका भी मिला था| हालांकि रानू मंडल स्टारडम ज्यादा दिनों तक बरकरार है और वह कुछ दिनों बाद ही अपनी पुरानी जिंदगी में वापस चली गई और वर्तमान समय में रानु मंडल पहले की तरह है अपने पुराने घर में अपना जीवन यापन कर रही है|