Rashifal 04 October: आज इन 5 राशियों को मिलेगा फायदा तो 7 राशियों को होगा नुकसान, पढ़े राशिफल

Rashifal 04 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

04 अक्टूबर 2020 राशिफल | 04 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों की कुंडली में आज ग्रहों की स्थितियां अनुकूल रहने वाली है। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। कामकाज का आपको अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपकी आमदनी बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। साथ काम करने वाले लोगों से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोग हिसाब-किताब में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें अन्यथा आपको भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। एजुकेशन से जुड़े हुए विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातक आज अपने जीवन की परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आप नई ऊर्जा के साथ अपने दिन की शुरुआत करने वाले हैं। आपको कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में बनाई गई योजना सफल रहेगी। आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। खानपान में रूचि बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को तरक्की के मार्ग हासिल होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। आपकी मेहनत सफल रहेगी। आप अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें, क्योंकि यह आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी हुई चिंता दूर होगी। आप अपने अच्छे बर्ताव से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच-विचार अवश्य करें। युवाओं के लिए आज का समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कारोबार में आपको सफलता हासिल होगी परंतु कामयाबी पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का मन आज थोड़ा मायूस रहेगा। किसी पुरानी चिंता की वजह से आपका मन कामकाज में नहीं लगेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। मार्केटिंग और विज्ञापन से जुड़े हुए लोगों को तरक्की मिलने की संभावना बनी हुई है। आप अपने व्यापार में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। आपके ऊपर आलस हावी हो सकता है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे। यह आपके कार्य बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। कार्यस्थल में विवाद की स्थिति बन रही है। आपको अपनी नई जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिसको आप बखूबी तरीके से निभाने वाले हैं। तरक्की और उच्च स्थान की प्राप्ति होने की संभावना है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि में सुधार आएगा। कपड़ों के कारोबारियों को भारी मुनाफा मिलने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। कठिन परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कार्यस्थल में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत के बल पर आपको भविष्य में शानदार परिणाम मिल सकता है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। बच्चों की तरफ से कष्ट उत्पन्न हो सकता हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आज अपने कामकाज में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आज आपको अपने कामकाज में लापरवाही बरतने से बचना होगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार ना दें। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। कारोबार में सहयोगियों के बर्ताव से आप थोड़ा चिंतित रहेंगे। जीवन साथी के साथ रिश्तो में तनाव बना रहेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच-विचार कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस के काम आप समय पर पूरे कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। कुछ खास लोगों से बातचीत होने की संभावना बन रही है, जिनके सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कारोबार में विस्तार संबंधित योजना बनेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अति उत्तम रहने वाला है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को आज किसी भी काम में जल्दी बाजी से फैसला लेने से बचना होगा। यदि आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। साझेदारी में व्यापार करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का भी बजट बनाकर चलें। बच्चों के साथ मनोरंजन के क्रियाकलापों में भाग ले सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का समय चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज आप कुछ ज्यादा ही परेशान नजर आ रहे हैं। आपको अपने कामकाज की गलतियों से सीखने की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे। व्यापार में घाटा होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का समय मिलाजुला रहने रहेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।