Rashifal 10 November: आज ग्रहों का विशेष संयोग, इन 4 राशियों का भाग्यशाली रहेगा दिन, होगा फायदा

Rashifal 10 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

10 नवंबर 2020 राशिफल | 10 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। दफ्तर में सहयोगियों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आज आपका मन पूरे दिन बेहद खुश रहेगा। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। इस राशि के लोग अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपने किसी रुके हुए काम में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल होगी। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। आप किसी भी वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर मन थोड़ा हताश हो सकता है। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आप किसी से भी पैसा उधार मत लीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज अपने व्यवहार में कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आपको गुस्सा अधिक आएगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को थोड़ी कठिनाइयों से गुजरना पड़ेगा। बेरोजगार लोगों के लिए आज का दिन उत्तम साबित होगा। आपको रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज ऑफिस में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बहसबाजी होने की संभावना बन रही है। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अचानक किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करके आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। परिवार के साथ आने वाले दिनों में कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। माता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन जबरदस्त रहने वाला है। लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे। दफ्तर में आपके कामकाज की सराहना होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी में मिठास बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस राशि के लोग आज अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने कुछ जरूरी कामों में अधिक व्यस्त रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में फिलहाल पदोन्नति के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। युवाओं को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आप अपनी चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा गुम या चोरी होने की संभावना नजर आ रही है। किसी भी मामले में महत्वपूर्ण फैसला लेते समय सोच-विचार अवश्य कीजिए। संपत्ति के कामों में काफी हद तक लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक आज कई प्रकार की जिम्मेदारी पूरी करने के कारण थकान महसूस करेंगे। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दफ्तर में माहौल शांत रहेगा। आप अपने विरोधियों की हरकतों पर थोड़ा नजर रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक मामले को लेकर घर के बड़े बुजुर्ग से चर्चा कर सकते हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार के किसी सदस्य से चल रहा विवाद खत्म होगा। संपत्ति में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों की मुलाकात सगे-संबंधियों और पुराने मित्रों से हो सकती है। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार की जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपनी आमदनी और खर्चों का बजट बनाकर चलेंगे। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका मन शांत रहेगा। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। निजी जीवन की सभी परेशानियां दूर होंगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संपत्ति खरीदने का प्रस्ताव मिल सकता है। महत्वपूर्ण फैसले कारगर साबित होंगे। किसी अधूरे काम को पूरा करने में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। रिश्तेदारों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुम्भ राशि वाले जातकों का आज का दिन काफी अच्छा व्यतीत होगा। आपका मन शांत रहेगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को अंजाम दे सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। रचनात्मक कार्य में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज अचानक कोई अप्रिय सूचना मिलने की संभावना बन रही है, जिसको लेकर आप मानसिक तनाव में रहेंगे। इस राशि के लोग नकारात्मक विचार अपने ऊपर हावी ना होने दें। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा आर्थिक नुकसान होने की आशंका बन रही है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।