Rashifal 10 October: आज ग्रहों में हो रहा बड़ा फेरबदल, जानिए किन राशियों का दिन रहेगा शुभ-अशुभ

Rashifal 10 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

10 अक्टूबर 2020 राशिफल | 10 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज अपने खुद पर भरोसा रखने की आवश्यकता है। आप अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान केंद्रित कीजिए अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है। सरकारी कामकाज में काफी हद तक सफलता मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके बेहद काम आएगी। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। अचानक किसी पुराने निवेश का आपको फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रही मतभेद दूर होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों को आज अपने प्रयासों का उचित परिणाम हासिल होगा। बेरोजगार लोग अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। कारोबार में विस्तार होने की संभावना बन रही है। अचानक पुराने मित्रों से मिलकर आप बेहद खुश रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोग अपने खानपान पर थोड़ा नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। शाम को आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत नजर आ रहे हैं। आप अपने जरूरी काम समय पर पूरे करेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। यदि आप कोई व्यापार साझेदारी में आरंभ करते हैं तो इसका आपको उचित नतीजा मिलने वाला है। माता की सेहत में सुधार आएगा। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगीं। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। नौकरी पेशा वाले लोग कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से काफी खुश रहने वाले हैं। बैंक से जुड़े हुए लेनदेन में आपको फायदा मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातको को आज मध्यम फल की प्राप्ति होगी। जरूरी सुविधाओं पर अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। मित्रों की सहायता से रुके कामकाज पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है। वाहन प्रयोग में आप लापरवाही ना बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस राशि के लोग किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आप अपने कामकाज की चुनौतियों को बुद्धिमानी से दूर करेंगे। साथ काम करने वाले लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार में बनाई गई नई योजनाएं फायदेमंद साबित होंगीं। मार्केटिंग पर आपको ध्यान देना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घर के किसी सदस्य से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच चल रही शिकायतें दूर हो सकती हैं। आप समय का सदुपयोग करेंगे। विवाह योग्य लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ सकती है। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज बेवजह का तनाव लेने से बचना होगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक महसूस नहीं हो रहा है, इसलिए आपको आराम करने की आवश्यकता है। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। बड़े अधिकारी आपका सपोर्ट करेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज व्यवहार कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। आपके बदलते व्यवहार की वजह से घर-परिवार के लोग थोड़े परेशान रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है, जिनकी सहायता से आपको भविष्य में अच्छा फायदा प्राप्त होगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़े हुए काम में आपको मिलाजुला फायदा मिलेगा। आज आप कहीं भी बड़ा निवेश ना करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज योग्यता और ज्ञान के बलबूते अच्छा फायदा मिलने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोग कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। बिजनेस को आगे बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने पर पूरा फोकस करने वाले हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। कार्यालय में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काफी लंबे समय से चली आ रही मानसिक चिंता दूर हो सकती है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। नजदीकी लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में अच्छा फायदा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इसलिए आप इनके लिए तैयार रहें। वाहन चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। व्यापार में आपको मिलाजुला फल मिलेगा। आप व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। खानपान पर भी नियंत्रण रखें।