Rashifal 21 October: वृश्चिक राशि वाले लोग इन कामों में रहें सावधान, सभी राशियों का जाने राशिफल

Rashifal 21 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

21 अक्टूबर 2020 राशिफल | 21 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को आज मेहनत के बल पर अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज का दिन नाम कमाने वाला रहेगा। आपको समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के कई मौके मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को किसी भी नए निवेश या प्रोजेक्ट में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान दीजिए। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा नतीजा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगो का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। आमदनी बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। आप अपनी सकारात्मक सोच से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। वाहन प्रयोग में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातक आज अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। निवेश संबंधित कामों में आपको थोड़ा समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। कार्यस्थल में अचानक परिवर्तन हो सकता है, जिसके कारण आपका कामकाज प्रभावित होगा। अगर आप कोई नया व्यापार आरंभ करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। पड़ोसियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। अचानक करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को आज अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। कामकाज में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से झड़प होने की संभावना बन रही है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। गुप्त विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को आज फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कामकाज में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। किसी महत्वपूर्ण काम में पिता की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। करियर से जुड़े हुए कोई भी निर्णय में आप जल्दीबाजी ना करें। रियल स्टेट से जुड़े हुए कारोबारियों को मिलाजुला फल मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। आपका ध्यान इधर-उधर भटक सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के व्यवहार में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। दोस्तों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। पुराने साथियों के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। कार्यस्थल में किसी खास मुद्दे पर बड़े अधिकारियों से बातचीत हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोग कोई नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। आपको कुछ ना कुछ नया सीखने को मिलेगा। निवेश संबंधित कामों में आप सोच-विचार जरूर करें। आज आपको किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके द्वारा बनाई गई पुरानी योजनाएं सफल रहेंगी। आपको इसका अच्छा लाभ मिल सकता है। आप किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आपके ऊपर किस्मत मेहरबान रहने वाली है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा फल मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कार्यों से काफी खुश रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को धन का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। व्यापार में आप कोई भी परिवर्तन करने से बचें। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है। इस राशि के लोग समाज में अधिक सक्रिय रहेंगे। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन आरामदायक व्यतीत होने वाला है। परिवार के सभी लोगों के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज आप मित्रों के साथ मिलकर कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं, जिसका आने वाले समय में अच्छा फायदा मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान बेचने वाले व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से रोजगार का ऑफर मिलेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपने कामकाज के पुराने नियमों को बदलने की आवश्यकता है, इससे आपको और अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यालय और नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी लोगों का प्रोत्साहन मिल सकता है. नौकरी में पुराना रुका हुआ प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोग अच्छा मुनाफा प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर-परिवार की परेशानियां कम होंगी। भाई-बहनों के साथ तालमेल बने रहेंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। मानसिक रूप से भी आप हल्का महसूस करेंगे। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यालय में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। संपत्ति के कामों में लाभ मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन विशेष रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से आपको मनचाहा उपहार मिलने के योग बने रहे हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आज आपको किसी भी अनजान लोगों के ऊपर कामकाज के सिलसिले में अधिक विश्वास करने से बचना होगा अन्यथा धोखा मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का संपर्क नए लोगों से होगा। सरकारी काम करने वाले लोगों को लाभ मिल सकता है। आज किसी विवाद का निपटारा होने की संभावना बन रही है।