Rashifal 22 November: इन 8 राशियों का सूर्य सा चमकेगा भाग्य, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Rashifal 22 November 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

22 नवंबर 2020 राशिफल | 22 November 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशी पूर्वक व्यतीत होगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप कुछ नई रणनीति बना सकते हैं, जो काफी कारगर साबित होगी। सगे-संबंधियों से मिलना-जुलना होता रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। आज आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। संभव हो तो आप किसी भी मामले को ठंडे दिमाग से सुलझाने की कोशिश कीजिए। कानूनी मामलों से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको निराशा हाथ लग सकती है। प्रिय के व्यवहार से आप काफी नाराज और दुखी नजर आएंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़े अधिकारी कामकाज में आपकी मदद करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज लाभदायक समझौते हाथ मिल सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। निवेश संबंधित कामों में आपको फायदा मिल सकता है। अचानक रिश्तेदार से कोई सूचना मिल सकती है। दोस्तों से उपहार मिलने की संभावना है। आपकी अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आज आपको पैसों के लेनदेन में थोड़ा सावधानी से काम लेना होगा अन्यथा धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का मन दान पुण्य के कामों में अधिक रहेगा, जिससे मानसिक शांति और सुकून की प्राप्ति होगी। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी कोई गुम हुई चीज वापस मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके बेहद खुशी महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को भविष्य को लेकर चिंता लगी रहेगी। आप बेवजह का मानसिक तनाव मत लीजिए। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। अचानक किसी महत्वपूर्ण मामले में आपको फैसला लेना पड़ सकता है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आए आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को आज कामकाज के सिलसिले में काफी सतर्क रहना होगा। आप दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप ना करें। आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक आपको आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। यदि आपका कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको फायदा मिलने वाला है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को आज मानसिक सुख-शांति की प्राप्ति होगी। अतिरिक्त धन कमाने में आप सफल हो सकते हैं। घरेलू चीजों की खरीदारी करने की योजना बन सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। मानसिक रूप से आप काफी हल्का महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रही नाराजगी खत्म होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का आज का दिन बहुत ही बेहतर होगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को थोड़ी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के लोगों के साथ बैठकर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा कर सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों को अपने घरेलू कामकाज को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे शारीरिक थकान महसूस होगी। जीवनसाथी से सहयोग और प्यार मिलेगा। आपके रिश्तो में सुधार आएगा। आप अपनी रुकी हुई योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। ग्राहकों को लुभाने में आप सफल होंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में भागीदारों की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोगों के जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सुखद नतीजे मिलेंगे। प्रिय आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का आज का दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। घर-परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। भाग्य के सहारे आपको लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। रुका हुआ काम पूरा होगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे। विरोधी पक्ष परास्त होंगे। निजी जीवन का भरपूर आनंद लेने वाले हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातक आज आत्मविश्वास से प्रबल रहेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। इस राशि के लोग आज कोई भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। परिवार के लोगों के साथ आप बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।