Rashifal 27 October: मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों का भाग्य रहेगा प्रबल, सभी राशियों का जाने राशिफल

Rashifal 27 October 2020: राशिफल की सहायता से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है, ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में कठिनाई ना हो। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में हम आपको सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताएंगे, जिससे आप अपनी योजनाओं को सफल बना सकते हैं। आपको आज किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा? आपको क्या-क्या सावधानियों बरतने की आवश्यकता है? आप इससे जुड़ी हुई जानकारी अपनी राशि अनुसार आज के राशिफल में जानिए।

27 अक्टूबर 2020 राशिफल | 27 October 2020 horoscope

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के मन में आज सकारात्मक विचार और ऊर्जा बनी रहेगी। आप घरेलू जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। भाग्य के बलबूते आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कारोबार में विस्तार होने के संकेत मिल रहे हैं। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानी दूर हो सकती है। आप अपने प्रिय के साथ कहीं अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे। धन कमाने के जरिए मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का आज का दिन सफलता दायक रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको कामयाबी मिलेगी। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास का उचित परिणाम हासिल होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बाहर के खानपान से दूर रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आज अपने स्वभाव पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी बात पर आपको अधिक गुस्सा आ सकता है, जिसके कारण किसी के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। आमदनी से अधिक खर्चे बढ़ेंगे, जिसके कारण मानसिक चिंता बढ़ेगी। आपके आत्मविश्वास का स्तर कम रहेगा। आप कुछ नया करने का सोच-विचार कर सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल में अचानक परिवर्तन होने की संभावना बन रही है, जिसका प्रभाव आपके कामकाज पर पड़ेगा। करीबी मित्रों से मतभेद हो सकता है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। महत्वपूर्ण कार्यो पर फोकस करने की आवश्यकता है। बेरोजगार लोगों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जिसके चलते आप चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। आज आप दिखावे में आकर कोई भी कार्य मत कीजिए। घर-परिवार के लोगों का सहयोग मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। कारोबार में विस्तार संबंधित योजनाएं बना सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। जमीन जायजाद से जुड़े हुए कामों में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। परिवार के किसी सदस्य से चल रहे मनमुटाव दूर हो सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कमाई के कई जरिए हासिल हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी योजनाओं को पूरा करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों का मन आज किसी बात को लेकर काफी चिंतित रहेगा। अचानक आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिससे आप काफी परेशान नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को कोई भी परिवर्तन करने से बचना होगा। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी वजह से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। विद्यार्थियों का मन मौज-मस्ती में अधिक रहेगा। आप पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन आज अच्छा व्यतीत होने वाला है। आप अपने जीवन साथी के साथ यादगार पल व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज कामकाज के सिलसिले में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपके जरूरी कार्य आसानी से पूरे नहीं हो पाएंगे। समाज में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। बुरी संगति से आपको दूर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आज आप कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन मधुर रहने वाला है। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कार्यालय में आपके कामकाज की तारीफ होगी। आप अपने कामकाज से काफी संतुष्ट रहेंगे। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। अचानक लाभदायक योजनाएं हाथ लग सकती हैं। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातको को आज थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। आप किसी भी बात को लेकर विवाद मत कीजिए। परिवारिक माहौल सामान्य रहने वाला है। भाई बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। आय बढ़ाने के कुछ जरिए तलाश कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ेगी, आप अपनी कोशिश जारी रखें। आपको अपने विचार सकारात्मक रखने होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों के आज बिगड़े हुए काम बनेंगे। भाग्य का पूरा सहयोग मिलने वाला है। ग्रहों की शुभ स्थिति की वजह से आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। परिवार के लोगों के साथ आप आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। मन की परेशानियां कम होगी। व्यापार की स्थिति में सुधार आ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रेम जीवन की परेशानियां दूर होंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज मध्यम फल की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको अपनी नई योजनाओं पर फोकस करने की आवश्यकता है। कार्यालय में अधीनस्थ कर्मचारी आपकी पूरी सहायता करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। वाहन प्रयोग में आप लापरवाही मत कीजिए अन्यथा चोट या दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।