माथे पर बिंदी, चेहरे पर मुस्कान… ब्लैक कलर के सूट में रश्मिका मंदाना ने दिखाई खूबसूरत अदाएं, सादगी देख हर बैठेंगे दिल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइंग लाखों-करोड़ों में है। रश्मिका मंदाना अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। नेशनल क्रश के नाम से जानी जाने वालीं रश्मिका मंदाना की गिनती साउथ की बड़ी अभिनेत्रियों में होती है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा जगत में भी रश्मिका मंदाना के खूब चर्चे हैं। रश्मिका मंदाना अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत लेती हैं। वहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

रश्मिका मंदाना की सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है, जिसके चलते उनकी हर एक पोस्ट पर लाखों की संख्या में लाइक्स मिलते हैं। यही वजह है कि पैपराजी भी एक्ट्रेस को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल ही में फिल्म “पुष्पा” फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां एक्ट्रेस काफी ज्यादा खूबसूरत लुक में नजर आईं। अब एक्ट्रेस की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

रश्मिका मंदाना की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, वह मुंबई एयरपोर्ट के दौरान की हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रश्मिका मंदाना अपनी कार से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचती हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपनी कार से उतरती नजर आ रही हैं। एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना का काफी सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत लुक देखने को मिला है। इन तस्वीरों में रश्मिका मंदाना ब्लैक कलर के लॉन्ग अनारकली सूट पहने हुए नजर आ रही हैं, जिस पर उन्होंने एक प्रिंटेड दुपट्टा ले रखा है।

रश्मिका मंदाना ने इस आउटफिट के साथ अपने बालों को खुला हुआ रखा था और साथ ही ट्रांसपेरेंट हिल्स पहनी हुई थी। एकदम लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। रश्मिका मंदाना ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। रश्मिका की यह कातिलाना अदाएं फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

इन तस्वीरों में रश्मिका मंदाना की यह मिलियन डॉलर स्माइल उनके इस सादगी भरे लुक में चार चांद लगा रही है। रश्मिका मंदाना की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में रश्मिका मंदाना का बेहद सिंपल लुक देखकर फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

हालांकि इस आउटफिट के साथ उनकी छोटी-सी ब्लैक बिंदी पर फैंस की निगाहें टिक गई हैं। फोटो में एक्ट्रेस की सादगी और उनकी क्यूटनेस को देख लोग लट्टू हो गए हैं। रश्मिका की इन तस्वीरों पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वहीं अगर हम अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रश्मिका मंदाना ने हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर और निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म “एनिमल” की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा रश्मिका मंदाना बहुत ही जल्द अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म “पुष्पा 2” में नजर आने वाली हैं।