सावन में बनाएं शिव जी के ये प्रिय भोग, भोलेनाथ तुरंत हो जाएंगे प्रसन्न, खूब बरसेगी कृपा

भगवान शिव जी का सबसे प्रिय माह सावन शुरू हो चुका है। इस महीने का हर शिव भक्त को बेसब्री से इंतजार होता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में सावन के महीने का खास महत्व है और इस महीनों को सबसे पावन महीना माना जाता है। सावन महीने में लोग शिवजी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हैं। इस बार 4 जुलाई 2023 से सावन महीने की शुरुआत हुई है। इस बार 59 दिन का सावन होगा और 8 सावन सोमवार पड़ेंगे। ऐसी स्थिति में भोलेनाथ की भक्ति करने के लिए लोगों को दोगुना समय मिलेगा।

ऐसा माना जाता है कि सावन का महीना शिवजी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा समय होता है। सावन महीने में लोग भगवान शिवजी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। सावन में और विशेषकर सावन सोमवार में शिव जी को उनकी प्रिय चीजें जैसे- बेलपत्र, धतूरा, सफेद चंदन, फूल, अक्षत, पंचामृत अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही शिवजी को उनका प्रिय भोग लगाया जाए तो इससे शिवजी तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी खूब कृपा बरसाते हैं।

सावन में शिव जी को लगाएं ये भोग

चावल की खीर

सावन के पावन महीने में भगवान शिव जी और माता पार्वती जी की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके उन्हें चावल की खीर का भोग जरूर लगाएं। चावल की खीर का भोग लगाने से शिव-पार्वती बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और वह खूब कृपा बरसाते हैं। लेकिन आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि खीर साबुत चावल से बना हुआ होना चाहिए।

साबूदाने की खीर

सावन के सोमवार का बहुत विशेष महत्व है। सावन सोमवार के दिन अगर शिव भक्त व्रत रख रहे हैं, तो उनको सावन में शिव जी को साबूदाने की खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके साथ ही इसे फलाहार की तरह खुद भी ग्रहण कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा दृष्टि व्यक्ति के ऊपर बनी रहती है।

सूजी का हलवा

अगर आप सावन के पावन महीने में भगवान शिव जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें सूजी के हलवा का भोग लगाना ना भूलें। यह बहुत ही लाभ देने वाला माना जाता है। सावन सोमवार की पूजा करने के बाद आपको सूजी के हलवा का भोग अर्पित करना चाहिए और सभी को प्रसाद के रूप में बांटना चाहिए।

शकरकंद का हलवा

आपको बता दें कि भगवान शिव जी को कंदमूल अत्यंत प्रिय है। इसलिए भगवान शिव जी को ऐसे ही जंगली फल, फूल अर्पित किया जाता है। सावन के पावन महीने में भगवान शिव जी को शकरकंद का हलवा अर्पित करें। इससे महादेव प्रसन्न होकर खूब कृपा बरसाते हैं।

आलू का हलवा

व्रत के दौरान फलाहार के रूप में आलू और उससे बने व्यंजनों का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। भगवान शिव जी को सावन के पावन महीने में आलू का हलवा भोग के रूप में जरूर अर्पित कीजिए। ऐसा करने से देवों के देव महादेव खूब सुख समृद्धि देंगे। इसके साथ ही इस भोग को प्रसाद के रूप में सभी को बांटना चाहिए।