बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक, कोकिलाबेन अस्पताल में हुए एडमिट, जाने कैसे हैं हालात

आहा जाता है के इंसान के जीवन का कोई भरोसा नही होता| कब किसी अच्छे भले चल रहे शख्स की सेहत खराब हो जाए या उसे कोई दिक्कत आज जाये यह कोई नही बता सकता| जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं अक्सर ही हमारे बीच हो जाती हैं जो के हमने सोची तक नही होती और जब हमे इनके बारे में पता चलता है या इनके घटित होने की सूचना मिलती है तो हम क्य्यी बार बिल्कुल ही आश्चर्य में भी पड़ जाते हैं| और क्योंकि यह कुदरत का नियम भी है इसलिए इया पर किसी का भी जोर नही चलता| फिर चाहे कोई हमारे आपके जैसा एक आम आदमी हो या एक मशहूर सेलेब्रिटी|

जैसा के हम सभी नें देखा है के यह साल बॉलीवुड के लिए एक के बाद एक बुरी खबरें लेकर आया है| जहाँ हमारे बीच से ऋषि कपूर, इरफ़ान खान और सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई बड़े और नामी अभिनेता विदा ले गये वहीँ दूसरी तरफ अब भी बॉलीवुड में नही बल्कि पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है| और अब हिंदी सिनेमा से एक बार फिर एक दुखद खबर सामने आ रही है| यह खबर बॉलीवुड के एक मशहूर शख्सियत से जुडी हुई है|

दरअसल यह खबर बॉलीवुड के बेहद ही फेमस डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से जुडी हुई है| बीती तारिख को रेमो डिसूजा के हालात काफी नाजुक हो गये थे जिसे चलते इन्हें आपातकाल में अस्पताल ले जाया गया और अब इनकी हालत धीरे धीरे सुधरती बताई जा रही है|

रेमो डिसूजा को आया हार्ट अटैक

रेमो को बीते दिन एक हार्ट अटैक आया था जिसके बाद वो बेहोश हो गये थे| हालाँकि बात अधिक नही बिगड़ी और लोगों नें इन्हें इस हालत में देखकर तुरंत मुंबई के ही कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ रेमो डिसूजा का उपचार चल रहा है| इन्हें लेकर ऐसा कहा जा रहा है के बीते दिन इनकी तबियत उतनी अधिक बिगड़ी हुई नही थी और यह सब बहुत अचानक से हुआ है|

हालाँकि डॉक्टर्स नें कल रात ही इस बात की पुष्टि कर दी थी के अब इनकी कंडिशन स्टेबल हो गयी है| वहीँ कल ही इनके परिवार के लोग भी इनके पास अस्पताल में इनसे मिलने पहुँच गये थे और रेमो अभी अपने अपनों के बीच हैं| खबरों की माने तो एक या दो दिन में इन्हें डिसचार्ज भी मिल सकता है|

अगर बात करें रेमो डिसूजा के वर्कफ्रंट की तो बतौर कोरियोग्राफर अपना बॉलीवुड करियर शुरू करते हुए आज ये इंडस्ट्री का एक बहुचर्चित नाम बन चुके हैं| आज ये बॉलीवुड के एक फेमस डायरेक्टर भी बन चुके हैं जिन्होंने अपने निर्देशन में कई फ़िल्में दी हैं| इन्ही में एक फिल्म है स्ट्रीट डांसर 3D जो के दर्शकों को काफी पसंद भी आई थी और रेमो डिसूजा इस फिल्म के जरिये एक नये तरह का कंटेंट लाने में भी सफल रहे थे|

रेमो डिसूजा काफी कम उम्र में आज अपने करियर में काफी सफल हैं और ये कुछ और नही बल्कि इनकी मेहनत और लगन का असर है| जिससे इन्होने आज यह मुकाम हासिल किया है|