शाहरुख खान की पहली हीरोइन को आशुतोष राणा ने बनाया प्रेमिका, दो साल डेट करने के बाद..

बॉलीवुड में कई एक से बढ़कर एक अभिनेत्री रही है। इसी सिलसिले में आज हम पुराने जमाने की अभिनेत्री रेणुका शहाणे के बारे में बात करने वाले हैं। रेणुका शहाणे ने एक बार बताया था कि आशुतोष राणा के साथ उनकी शादी को लेकर लोग क्या सोचते थे। दोनों ने फिल्मों में एकदम अलग तरह की किरदार निभाए हैं। रेणुका शहाणे को जहां लोग ‘हम आपके हैं कौन’, ‘खिचड़ी’ जैसी फिल्मों के लिए याद करते हैं। वही आशुतोष राणा ने ‘दुश्मन’ (1988) और ‘संघर्ष’ (1999) जैसी फिल्मों में एक खूंखार विलेन का किरदार निभाया और दर्शकों को प्रभावित किया। रेणुका ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू खुलासा किया था कि, लोगों ने उनकी शादी पर अजीब तरह से प्रतिक्रिया दी थी।

उन्होंने कहा था उसी समय कई लोगों ने कहा था क्या कर रही हो तुम, तुम इस व्यक्ति के साथ शादी कर रही हो। लेकिन मैंने उनसे कहा कि उन्हें आशुतोष की फिक्र करनी चाहिए। मैं अपना खुद का ध्यान रखने में काफी सक्षम हूं। रेणुका जहां मुंबई में पली-बढ़ी थी वहीं आशुतोष गांव में एक बड़ी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। रेणुका के दोस्त और परिवार के लोग हैरान थे कि वह आशुतोष से शादी करने का निर्णय कर रही है। लोगों को लगता था कि उनकी शादी 1 महीने या साल भर से ज्यादा नहीं चलेगी। पर उन्होंने कहा था जो कुछ भी कहा और किया गया वह गलत था। उन्होंने बताया कि शादी को सफल बनाने के लिए एक महिला को काफी समझौते और कई तरह की चीजों से गुजरना पड़ता है। शादी के बाद पति के साथ उनकी यात्रा काफी अच्छी रही है।

गौरतलब है कि 56 साल की हो चुकी रेणुका को आशुतोष राणा ने करीब 2 साल तक डेट करने के बाद शादी के लिए प्रपोज किया था। आज इस कपल के दो बच्चे हैं जिनका नाम है शौर्यमान राणा और सत्येंद्र राणा। आपको यह जानकर हैरानी होगी। लेकिन रेणुका शहाणे पहली एक्ट्रेस है जिनके साथ शाहरुख खान ने पहली बार स्क्रीन शेयर की थी। उन्हें 1989 के टीवी शो ‘सर्कस’ में किंग खान के अपोजिट कास्ट किया गया था। आशुतोष और रेणुका की प्रेम कहानी के बारे में बात करे तो दोनों की पहली मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इनकी मुलाकात सिंगर राजेश्वरी सचदेव ने कराई थी।

उस समय आशुतोष तो रेणुका के बारे में थोड़ा-बहुत जानते थे, लेकिन रेणुका उनसे पूरी तरह अंजान थीं। पहली ही मुलाकात में रेणुका को देखते ही आशुतोष उनके प्यार में घायल हो गए थे। एक इंटरव्यू के दौरान आशुतोष ने बताया था कि पहली मुलाकात में ही मैंने रेणुका से कहा था- ‘हम आपके बड़े प्रशंसक हैं।’ यह सुनकर रेणुका काफी खुश हुई थीं। इसके बाद दोनों की कई महीनों तक मुलाकात हो पाई। करीब 3 महीने तक बातचीत के बाद 31 दिसंबर 1998 को दोनों मिले और धीरे-धीरे करीब आ गए। दोनों ने मिलने के ढाई साल बाद एक दूसरे से शादी कर ली थी।