दुनिया को अलविदा कह चुके शख्स का वीडियो हुआ वायरल, अस्पताल के बेड पर गाया था ‘अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना…’

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का अस्पताल के बेड पर गिटार लिए गाना गा रहा है। इस वीडियो को देख हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स असम निवासी ऋषभ दत्ता हैं जिनकी 9 जुलाई को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो चुका है।

आपको बता दें कि महज 17 साल के ऋषभ की आवाज को पिछले साल खूब पसंद किया गया था। लोगों ने उनकी मधुर आवाज़ के लिए उनकी सराहना की और ऋषभ रातोंरात इंटरनेट सेनसेशन बन गए थे। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि दो साल पहले ही ऋषभ को अप्लास्टिक एनीमिया की एक दुर्लभ बीमारी थी। इस बीमारी से लगातार 2 साल तक लड़ने के बाद ऋषभ ने साल 2020 में दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह गए।

rishav dutta

এই যে গীত গাই থকা ল'ৰাজন !তেওঁ আজি গীতটোত গাই থকাৰ দৰে সঁচাকৈয়ে আমাৰ মাজৰ পৰা গুচি গ'ল। তেওঁ ঋষভ দত্ত । ঘৰ তিনিচুকীয়াৰ কাকপথাৰত। দুৰাৰোগ্য ৰোগত আক্ৰান্ত হৈ বেংলুৰত মৃত্যু হয় ঋষভৰ। এটা সুন্দৰ কণ্ঠৰ অধিকাৰী ঋষভলৈ অযুত অশ্রুঞ্জলী..!

Posted by Monjit Gogoi on Thursday, July 9, 2020

अस्पताल में गाते थे गाना

वहीं ऋषभ दत्ता के निधन के बाद उनकी गाने की वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल होनी शुरु हुई। जिसे सुन लोग अपने आंसू तक कंट्रोल नहीं कर पा रहें। वीडियो में ऋषभ दत्ता गिटार बजाते हुए साल 2016 में रिलीज हुई रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का हिट सॉन्ग ‘चन्ना मेरेया…’ गाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ऋषभ अस्पताल के बैड पर बैठकर ही गाते नजर आ रहे हैं।

rip

we lost a BRIGHT STAR

Posted by Monjit Gogoi on Monday, July 13, 2020

इतना ही नहीं ऋषभ दत्ता सिंगिंग में बहुत अच्छे थे। सोशल मीडिया पर अक्सर ऋषभ दत्ता के सिंगिंग की वीडियो वायरल होती रहती थी। उन्होंने 2013 में ये जवानी है दीवानी का पॉपुलर सॉन्ग कबीरा भी गाया था। उस समय भी उन्होंने हाथ में गिटार से म्यूजिक दिया और सुरीली आवाज में गाया। उस दौरान ऋषभ के साथ उनके कमरे में कई हेल्थकेयर वर्कर्स और नर्स भी मौजूद थे और वो ऋषभ को प्रेरित कर रही थीं।

इस शख्स ने वीडियो किया वायरल

ऋषभ दत्ता के इस वीडियो को अभी तक हज़ारों लाइक्स और शेयर मिल चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर ऋषभ की इस वीडियो को देखकर काफी भावुक हो रहे हैं। ऋषभ की इस वीडियो को फेसबुक यूजर मोनजीत गोगोई ने शेयर की जिसमें वीडियो को काफी क्लीक मिल रहे हैं।

ঋষভ দত্ত

ভাল মানুহৰ লগতে সদায় বেয়া কিয় হয় ?মৃত ঋষভৰ অন্য এটা ভিডিঅ' ! কেইদিনমান আগতে বহিঃৰাজ্যৰ চিকিৎসালয়ৰ কোঠাত হাঁহি ভালপোৱা ঋষভ চিকিসকসকলৰ বাবেও প্রিয় আছিল !

Posted by Monjit Gogoi on Thursday, July 9, 2020

ऋषभ के वीडियो को हजारों लाइक्स और शेयर मिले. लोगों वीडियो देखकर काफी इमोशनल हो गए. एक यूजर ने लिखा, ‘आपने हमें संगीत के माध्यम से बहुत प्रेरित किया, आप अमर हो।’ वहीं फेसबुक पर एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तुमने मुझे रुला दिया, तुम जहां भी हो, खुश रहो।’ जानकारी के मुताबिक ऋषभ दत्ता असम के तिनसुकिया जिले के काकोपोथर के रहने वाले थे। लेकिन बिमारी का पता चलने के बाद उनकी पहले वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में इलाज किया गया। जिसके बाद ऋषभ का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में इलाज शुरु हो गया था। लेकिन बीमारी के आगे ऋषभ हार गए औऱ दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा ले ली।