सलमान खान ने रोते हुए सुनाया वो किस्सा, जब कपड़े खरीदने तक के नहीं थे पैसे, सुनील शेट्टी ने की थी मदद

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। लोग उनके अभिनय की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं। मौजूदा समय में सलमान खान की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। सलमान खान के फैंस उन्हें सल्‍लू भाई, भाईजान आदि नामों से पुकारते हैं। सलमान खान के फैंस की दीवानगी कुछ ऐसी है कि उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब रहते हैं।

मौजूदा समय में सलमान खान सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में हैं। भले ही आज सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब उनके पास कपड़े तक खरीदने के लिए पैसे नहीं हुआ करते थे। अभिनेता ने आज जो कामयाबी हासिल की है, वह अपनी कड़ी मेहनत के दम पर प्राप्त की है। लेकिन सलमान खान ने अपने जीवन में अभाव भी देखा है।

आपको बता दें कि हाल ही में अबू धाबी के एक आईलैंड पर आयोजित हुए आईफा अवार्ड्स 2022 (IIFA 2022) का अब समापन हो गया है। इवेंट के दौरान की स्टार्स की कई तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच IIFA 2022 की मेजबानी करने वाले सलमान खान ने अपने जीवन का एक बेहद भावुक पल को याद किया। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गई थी। अवार्ड शो की मेजबानी करते हुए सलमान खान ने यह खुलासा किया कि किस प्रकार से सुनील शेट्टी ने उनकी मदद की थी।

सलमान खान के पास कपड़े खरीदने के लिए भी नहीं थे पैसे

दरअसल, कलर्स टीवी 25 जून को IIFA 2022 प्रसारित करेगा और चैनल के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने हाल ही में एक प्रोमो साझा किया है, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए रो पड़े। कलर्स टीवी के द्वारा शेयर किए गए अवॉर्ड शो की वीडियो क्लिप में एंकर रितेश देशमुख ने सलमान खान से यह सवाल पूछा कि “आपकी जिंदगी का सबसे यादगार पल कौन सा है?” सलमान खान ने इसका जवाब देते हुए कहा कि “पहले जब मेरे पास पैसे नहीं थे तो मैं सुनील शेट्टी के कपड़े की दुकान पर जाता था। यह बहुत महंगा था।”

वीडियो में सलमान खान की आंखें नम होती नजर आ रही हैं। हर दम स्टेज पर मस्ती करने वाले सलमान खान अपने पुराने दिनों को याद करते हुए काफी उदास नजर आए। सलमान खान कहते हैं कि “एक समय था जब मेरे पास बहुत ज्यादा पैसे नहीं थे। मेरे पास मुश्किल से एक शर्ट या जींस खरीदने के पैसे होते थे।” सलमान खान बताते हैं कि “उस समय सुनील शेट्टी मेरे साथ मौजूद थे। उन्होंने देखा कि मेरे पास पैसे नहीं है, इसलिए उन्होंने मुझे एक स्टोन-वॉश शर्ट गिफ्ट की।”

सुनील शेट्टी ने शर्ट के साथ गिफ्ट की थी वॉच

सलमान खान आगे बताते हैं कि उन्होंने देखा कि मेरी नजर एक पर्स पर है। यह कहकर सलमान खान बेहद भावुक हो गए और रोने लगे। सलमान खान सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के पास चले गए। अहान में उठकर सलमान खान को गले लगाया। इसके बाद सलमान खान आगे कहते हैं कि तो वह मुझे घर ले गए और मुझे वह पर्स गिफ्ट में दिया।

वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस कर रहे सुनील शेट्टी की तारीफ

सोशल मीडिया पर यह वीडियो क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शेयर किए गए इस क्लिप पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और सुनील शेट्टी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “यह बहुत इमोशनल है। सुनील शेट्टी और सलमान का भी ऐसा वक्त था ओएमजी। सुनील शेट्टी जैसा हर किसी को दोस्त मिले।” ऐसे कई फैंस अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।