शख्स ने 10 साल की मेहनत के बाद खरीदी XUV 700, आनंद महिंद्रा से मांगा आशीर्वाद, दिया दिल छू जाने वाला जवाब

भारत के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आनंद महिंद्रा हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह लोगों के बीच आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं। बिजनेस टायकून आनंद महिंद्रा अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों के साथ दिलचस्प जानकारी शेयर करते रहते हैं। कभी वह दिलचस्प किस्से सुनाकर लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो कभी फनी पोस्ट शेयर करते हैं।

आनंद महिंद्रा की पैनी निगाह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हर पोस्ट पर टिकी रहती है। ट्विटर पर आनंद महिंद्रा को 95 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्विटर एकाउंट से मोटिवेशनल वीडियोस भी साझा करते रहते हैं। आपको बता दें कि बहुत से लोग ऐसे हैं, जो आनंद महिंद्रा से इंस्पायर होते हैं और उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं। ऐसे में कई बार देखा गया है कि आनंद महिंद्रा अपने फैंस को भी ट्विटर पर रिप्लाई देते हुए नजर आते हैं। कई बार आनंद महिंद्रा ऐसा जवाब देते हैं कि वह सबका दिल जीत लेते हैं।

अब इसी बीच आनंद महिंद्रा ने एक बार फिर से लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, आनंद महिंद्रा का एक और ताजा ट्वीट वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स अपनी कमाई से नई Mahindra XUV 700 खरीदकर उनसे आशीर्वाद मांग रहा था, तो महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ऐसी बात कही कि हर किसी के दिल को छू लेगी।

महिंद्रा के एक ग्राहक ने कार के साथ अपनी फोटो ट्विटर पर की पोस्ट

आपको बता दें कि एक शख्स ने अपनी 10 साल की कड़ी मेहनत की कमाई से Mahindra XUV 700 खरीदी। महिंद्रा के इस ग्राहक ने कार के साथ अपनी एक फोटो को ट्विटर पर पोस्ट किया और आनंद महिंद्रा से आशीर्वाद मांगा। इस पर आनंद महिंद्रा ने बेहद शानदार जवाब दिया।

आनंद महिंद्रा ने दिया दिल छू जाने वाला जवाब

महिंद्रा समूह के चेयरमैन और पद्म पुरस्कार से सम्मानित आनंद महिंद्रा ने ग्राहक के इस ट्वीट का रिप्लाई देते हुए यह कहा कि धन्यवाद लेकिन यह आप ही हैं जिन्होंने हमें अपनी पसंद का आशीर्वाद दिया है। आपकी सफलता के लिए बधाई, जो कड़ी मेहनत से मिली है। हैप्पी मोटरिंग। इस फोटो में कार के मालिक के चेहरे पर खुशी साफ साफ नजर आ रही है। इस फोटो पर बहुत से लोग खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। आनंद महिंद्रा का ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रिप्लाई हो रहा वायरल

आपको बता दें कि ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर और आनंद महिंद्रा का रिप्लाई, दोनों ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में भी कई लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि हजारों लोगों ने इस ट्वीट को लाइक भी किया है। आनंद महिंद्रा ने एक बार फिर से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है।

बता दें कि आनंद महिंद्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने पोस्ट और तस्वीरों पर यूजर्स की राय लेते रहते हैं। आनंद महिंद्रा अपने ट्विटर अकाउंट पर मोटिवेशनल कंटेंट पोस्ट करने के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी डाली गई पोस्ट तेजी से वायरल हो जाती है।