इन 7 चर्चित हस्तियों के साथ अपना जन्मदिन शेयर करते हैं सलमान खान, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को भला कौन नहीं जानता। यह फिल्म जगत की एक ऐसी जानी-मानी शख्सियत हैं, जिसे दुनिया भर के लोग अच्छी तरह से जानते हैं। सलमान खान की कामयाबी के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। महज 18 से 19 साल की उम्र में एक छोटी सी एड फिल्म कैंपा कोला नाम के सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी के लिए काम कर सलमान खान ने अपना करियर शुरू किया था।

सलमान खान ने पहली बार बॉलीवुड में कदम फिल्म “बीवी हो तो ऐसी’ से रखा था। इसके बाद सही मायने में सलमान खान को नई पहचान सुपरहिट फिल्म “मैंने प्यार किया” से मिली। इसके बाद सलमान खान ने अनगिनत हिट बॉलीवुड फिल्मों के साथ भारतीय टेलीविजन पर कई मशहूर शोज भी किये।

सलमान खान की फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। दुनिया भर में उनके चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। फैंस उन्हें प्यार से सल्लू भाई, भाईजान आदि नामों से पुकारते हैं उन्होंने अपने करियर में कई छोटी-बड़ी फिल्मों में काम किया है और धीरे-धीरे उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती गई। उन्होंने आज इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही मुकाम स्थापित किया है।

27 दिसंबर 1965 को इंदौर में जन्मे सलमान खान 56 साल के हो चुके हैं और यह पिछले 30 सालों से अधिक समय से फिल्मों में सक्रीय हैं। इनके खाते में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फ़िल्में हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सलमान खान देश के किन 7 चर्चित हस्तियों के साथ अपना जन्मदिन शेयर करते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

विजय अरोड़ा

आप सभी लोगों ने रामानंद सागर के मशहूर पौराणिक सीरियल “रामायण” तो देखा ही होगा। इस सीरियल में रावण के प्रतापी पुत्र मेघनाद इंद्रजीत का किरदार निभाने वाले अभिनेता का नाम विजय अरोड़ा है। विजय अरोड़ा का जन्म 27 दिसंबर 1944 को अमृतसर में हुआ था।

पंछी बोरा

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री पंछी बोरा को तो आप सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं। एकता कपूर के टीवी शो कयामत से छोटे पर्दे पर मशहूर हुईं अभिनेत्री पंछी बोरा का जन्म 27 दिसंबर 1985 को हुआ था।

मिर्जा गालिब

आप सभी लोग मशहूर शायर मिर्जा गालिब को तो अच्छी तरह से जानते ही हैं। मिर्जा गालिब का जन्म 27 दिसंबर 1797 को आगरा में हुआ था। मिर्जा असद-उल्लाह बेग ख़ां (गालिब) उर्दू और फारसी के महान शायर थे। वह उन शायरों में शुमार थे जो खड़े-खड़े गजल बना दिया करते थे। इश्क़ पर कहे उनके शेर तो आज भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।

एलबर्ट एक्का

देश के असली हीरो परमवीर चक्र विजेता एलबर्ट एक्का का जन्म 27 दिसंबर 1942 को झारखंड के गुमला जिले के जारी गांव में हुआ था।

नित्यानंद स्वामी

नित्यानंद स्वामी भारत के उत्तराखंड राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं। उनके शासनकाल में उत्तराखंड का नाम उत्तरांचल था। वह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। नित्यानंद स्वामी का जन्म 27 दिसंबर 1927 को हरियाणा राज्य में हुआ था लेकिन उन्होंने अपना लगभग सारा जीवन देहरादून में ही व्यतीत किया।

नीतीश राणा

नीतीश राणा भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य हैं। नितीश राणा का जन्म 27 दिसंबर 1993 को हुआ था।

जयंत चौधरी

जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के सदस्य हैं। जयंत चौधरी का जन्म 27 दिसंबर 1978 को हुआ था।