शनिवार को इनमें से कोई एक भी काम करने से शनिदेव हो जाएंगे प्रसन्न, न्याय के देवता आपको कर देंगे मालामाल!

सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। शनिवार के दिन शनि देव की लोग विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस व्यक्ति के ऊपर शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं, तो उस व्यक्ति के जीवन के सारे कष्ट दूर कर देते हैं परंतु अगर शनिदेव किसी से नाराज हो जाएं, तो उस व्यक्ति के जीवन में एक के बाद एक परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

शनि देव कर्मफल दाता हैं और व्यक्ति के कर्मों के अनुसार ही फल देने वाले न्याय के देवता हैं। इसी वजह से शनि देव से लोग डरते हैं क्योंकि शनि देव राजा को भिखारी और भिखारी को राजा बना सकते हैं। इसलिए कुंडली में शनि की स्थिति अच्छा होना बहुत ही आवश्यक है, वरना जीवन भर कष्ट झेलना पड़ता है। इसलिए शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए समय-समय पर उपाय जरूर कर लेना चाहिए।

लेकिन आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि इन उपायों के लिए शनि से संबंधित सामान्य शनिवार को भूलकर भी मत ख़रीदिए बल्कि आप पहले ही इसे खरीद कर रख लीजिए।

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के उपाय

1. अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इसके लिए शनिवार का दिन बहुत ही उत्तम होता है। आप शनिवार के दिन शनि से संबंधित चीजों का दान करें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है। आप शनिवार के दिन काली चीजें जैसे काले तिल, काली उड़द, काले छाते, काले जूते, काले कपड़े आदि जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं। इससे शनि समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

2. आप प्रत्येक शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल अर्पित कीजिए। इसके साथ ही आप शनि चालीसा का पाठ पढ़िए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं।

3. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति अशुभ है, तो ऐसे में जीवन में एक के बाद एक मुसीबतें आने लगती हैं। इससे आर्थिक तंगी, मेहनत के बाद भी तरक्की ना मिलना, बीमारियां होना, रिश्ते खराब होना जैसी समस्या होने लगती हैं। ऐसे में आपको शनिवार के दिन छाया दान करना चाहिए। इसके लिए कांसें के कटोरे में सरसों का तेल भरकर अपना चेहरा देखकर फिर इस तेल और कटोरे को शनि मंदिर में रख दीजिए। इससे आपको अपने जीवन की परेशानियों से बहुत ही जल्द राहत मिल जाएगी। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि शनिवार के दिन तेल या कटोरा नहीं खरीदना चाहिए। आप इसे पहले ही खरीद कर रख लीजिए।

4. आप शनिवार के दिन किसी भी शनि मंदिर में जाकर लोहे के त्रिशूल का दान कर सकते हैं। शिव मंदिर में भी लोहे का त्रिशूल दान किया जा सकता है। आपको बता दें कि शनि देव भगवान शिव जी को अपना गुरु मानते हैं। इसलिए शिव जी से प्रार्थना कीजिए तो आपके कष्ट जरूर दूर हो जाएंगे।

5. आप शनिवार के दिन उड़द की दाल से बनी खिचड़ी शनि मंदिर में ले जाकर शनि देव को भोग लगाएं और भिखारियों को खिचड़ी खिला दीजिए। आपको यह उपाय कम से कम 11 शनिवार करना होगा। इस उपाय को करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।