सावन में इस एक चीज से महादेव हो जाते हैं प्रसन्न, ऐसे करें अर्पित, भोलेनाथ हर समस्या कर देंगे दूर

सावन के महीने को भगवान शिव जी की भक्ति का महीना कहा जाता है। सावन के पूरे महीने भगवान शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि सावन के महीने में अगर विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जाए तो इससे महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के हर कष्ट दूर कर देते हैं। सावन के पवित्र महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। सावन के महीने में भगवान शिव जी की आराधना करने से हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

साल 2023 में सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस बार का सावन का महीना बेहद खास है क्योंकि इस बार सावन पूरे 2 महीने का पड़ रहा है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में कुछ खास चीजें भगवान शिवजी को अर्पित की जाएं, तो इससे व्यक्ति के जीवन की हर समस्या का समाधान हो सकता है। आज हम आपको सावन में किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सावन महीने में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीज

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो सावन के पवित्र महीने में अगर भगवान शिव जी को जूही के फूल समर्पित किया जाए, तो इससे घर में अन्न की कमी नहीं रहती है।

2. ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव जी की पूजा में हरसिंगार का फूल अर्पित करने से सुख-समृद्धि आती है। ऐसा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

3. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सावन के महीने में भगवान शिव जी की पूजा के दौरान अगर धतूरे का फूल शिव शंकर को अर्पित किया जाए तो इससे महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को संतान सुख मिलता है।

4. अगर आप चाहते हैं कि आपका जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत हो तो ऐसे में आप शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक कर सकते हैं। शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि सावन के महीने में शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करने से व्यक्ति को हर सुख की प्राप्ति होती है।

5. ज्योतिष शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं बल्कि सभी पापों से भी छुटकारा मिल जाता है।

6. अगर आप किसी बीमारी से परेशान चल रहे हैं, आपकी सेहत ठीक नहीं रहती है तो ऐसे में आप इस उपाय को कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में शिवलिंग का दूध से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत ठीक रहती है और सभी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

7. शास्त्रों के अनुसार सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग का दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करने से बुद्धि तेज होती है। अगर कोई मानसिक रोग से पीड़ित है, तो उसके लिए यह उपाय बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।

8. अगर आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, हर संभव कोशिश करने के बावजूद भी काम में सफलता नहीं मिल रही है, तो ऐसा कहा जाता है कि सावन में भगवान शिव जी का दही से अभिषेक करना चाहिए। इससे काम में आ रही बाधाएं दूर होती है और हर कार्य में सफलता भी मिलती है।

9. अगर भगवान शिव जी का शहद से रुद्राभिषेक करते हैं, तो इससे मान-सम्मान और ऊंचा पद प्राप्त होता है। सावन के महीने में भगवान शिव का शहद से अभिषेक करने से शुक्र ग्रह का अशुभ प्रभाव भी कम हो जाता है।

10. शास्त्रों में उल्लेख किया गया है कि सावन के महीने में भगवान शिव जी का सरसों के तेल से रुद्राभिषेक करने से शनि के बुरे प्रभाव खत्म हो जाते हैं।