दिल्ली मेट्रो में भोलेनाथ के गाने पर शिव भक्तों ने किया जमकर डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दिल्ली की मैट्रो रेल यातायात की अत्याधुनिक सुविधा है। यह राजधानी के लाखों लोगों के लिए वरदान सिद्ध हुई है। वैसे देखा जाए तो दिल्ली मेट्रो काफी दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। आए दिन दिल्ली मेट्रो के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी दिल्ली मेट्रो अपने बेहतरीन सुविधाओं के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती है, तो कभी मेट्रो से जुड़े वीडियो को लेकर दिल्ली मेट्रो चर्चा में रहती है। कभी यहां पर पैसेंजर्स के साथ अभद्र व्यवहार होते हैं, तो कभी लोग उल्टा सीधा हरकतें करते नजर आते हैं। लेकिन इस बार हम आपको दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा नजारा दिखाने जा रहे हैं, जिससे लोगों को काफी खुशी हो रही है।

जी हां, जैसा कि हम लोग जानते हैं मंगलवार 4 जुलाई से सावन का पावन महीना शुरू हो गया है। इस महीने भक्त कावड़ लेकर हरिद्वार जाते हैं और पवित्र गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। सावन के महीने में पूरे देश में जगह-जगह पर महादेव के भक्त कावड़िए बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच दिल्ली मेट्रो में जो नजारा देखने को मिला, वह देखकर हर कोई हैरान हो गया। इस वीडियो में मेट्रो के अंदर कावड़ियों की ड्रेस में कुछ लड़के भगवान भोलेनाथ का गाना बजाते हुए डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर आप का दिल भक्तिमय हो जाएगा।

मेट्रो में डांस करते दिखे शिव भक्त

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शिव भक्त भगवान शंकर के गाने पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मेट्रो के अंदर कावड़ियों की ड्रेस में कुछ लड़के भगवान भोलेनाथ का गाना बजाते हुए डांस कर रहे हैं। सारे लड़के काफी एनर्जी में हैं और इनमें से एक लड़का सभी कावड़ियों की वीडियो बना रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ज्यादातर लोगों ने चप्पल वगैरह कुछ नहीं पहनी हुई है। सभी ने भगवा रंग के कपड़े पहने हुए हैं।

इस वीडियो में सभी लड़के भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए खूब डांस करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग क्रिटिसाइज कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इस तरह की हरकत करना गलत है। अब भोलेनाथ के कावड़ियों का दिल्ली मेट्रो के अंदर डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो पर जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjeev Mahto (@sanjeevmahto76)


इस वीडियो को संजीव महतो नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है “दिल्ली मेट्रो में मस्ती।” इस वीडियो को लाखों लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है और लोग अलग-अलग तरीके का रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो पर कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए इस तरह का ड्रामा ना करने की गुजारिश की है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह लोग शिव भक्त हो ही नहीं सकते। वहीं एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा है “भोले की फौज करेगी मौज। हर हर महादेव।” एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा है “काफी टाइम बाद दिल्ली मेट्रो में कुछ अच्छा देखने को मिला।” ऐसे ही लगातार वीडियो पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।