श्रद्धा कपूर के गाने पर जमकर नाचे पिता शक्ति कपूर, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कहा- बापू ठुमका लगा रहे हो

श्रद्धा कपूर हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है और वह आज के समय की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं। श्रद्धा कपूर बहुत ही सरल स्वभाव की अभिनेत्री हैं और उनकी सोशल मीडिया पर भी फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है। श्रद्धा कपूर दिखने में तो सुंदर हैं ही इसके साथ साथ अभिनय करने में भी माहिर हैं। इसलिए उन्हें लोग पसंद करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” को लेकर खबरों की सुर्खियों में बनी हुई हैं।

फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” में श्रद्धा कपूर के साथ रणबीर कपूर की जोड़ी नजर आने वाली है। ऐसे में यह दोनों ही स्टार फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का नया गाना “शो मी द ठुमका” मंगलवार को रिलीज हुआ है। वहीं सेलेब्स और फैंस जहां इस गाने की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इस पर रील्स बनाते हुए भी नजर आ रहे हैं। लेकिन अब श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने पिता शक्ति कपूर का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें अपनी बेटी के इस गाने पर शक्ति कपूर जमकर ठुमका लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

शक्ति कपूर ने बेटी श्रद्धा कपूर के गाने पर लगाए ठुमके

दरअसल, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पापा शक्ति कपूर के साथ एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शक्ति कपूर अपनी बेटी के गाने “शो मी द ठुमका” पर जोरदार ठुमका लगाते हुए नजर आ रहे हैं। शक्ति कपूर के “ठुमके” वाले वीडियो में श्रद्धा कपूर यह पूछती हैं “बापू ठुमका लगा रहे हो?” इस पर अभिनेता शक्ति कपूर कहते हैं “ठुमका लगाया नहीं जाता, मारा जाता है।”

फिर शक्ति कपूर बोलते हैं “मारो ठुमका।” इसके बाद श्रद्धा कपूर भी खुशी से चिल्लाती हैं- मारो ठुमका। श्रद्धा कपूर ने इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा “हैशटैग मारो ठुमका, जिसके अच्छे ठुमके होंगे, उसको वह स्टोरी पर लगाएंगी।”

श्रद्धा कपूर ने शेयर किया वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

श्रद्धा कपूर ने अपने पापा शक्ति कपूर के साथ जो वीडियो शेयर किया है, वह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही एक्टर्स लेकर फैंस तक, सबके दमदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इस वीडियो पर अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कमेंट करते हुए लिखा “दिग्गज।” वहीं एक फैन ने कमेंट में लिखा “जिस तरह से यह बापू कर रहा है, वह बहुत प्यारा है।” एक अन्य फैन ने लिखा “पहले प्रॉमिस करो स्टोरी पर डालोगी, तभी मारेंगे ठुमका।”

श्रद्धा और रणबीर ने किया जबरदस्त डांस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

आपको बता दें कि फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” का गाना “शो मी द ठुमका” रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है। दोनों स्टार्स ने इस गाने पर जबरदस्त डांस किया है। इस गाने को सुनिधि चौहान और शाश्वत सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसके लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर “प्यार का पंचनामा” फेम लव रंजन में हैं।