इस वजह से बिगड़ते हैं शनिदेव, जानिए शनि प्रकोप के लक्षण और शांति के उपाय

शनि महाराज एक ऐसे देवता हैं जिनको न्यायधीश, दंडाधिकारी माना जाता है। कर्म क्षेत्र पर शनि ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। शनि देव मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार ही उसको फल प्रदान करते हैं। मान्यता अनुसार जिन लोगों से शनिदेव नाराज हो जाए, उस व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। व्यक्ति चाहे कितनी भी मेहनत कर ले, उसको अपनी मेहनत का उचित परिणाम नहीं मिलता है परंतु जिन लोगों पर शनिदेव प्रसन्न रहते हैं, उन लोगों का जीवन खुशियों से भरपूर रहता है। व्यक्ति को हर क्षेत्र में अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलता है।

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की महादशा खराब चल रही है तो इसकी वजह से व्यक्ति को बहुत से परेशानियों से गुजरना पड़ता है। शनिदेव के बिगड़ने मात्र से ही इंसान के जीवन में दुख आने लगते हैं परंतु अगर इनकी स्थिति किसी व्यक्ति की कुंडली में ठीक है तो जीवन में सुख आता है। आज हम आपको शनि देव के प्रकोप के लक्षण क्या है? और शनि शांति के उपाय कौन से हैं? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

जानिए कैसे बिगड़ते हैं शनि देव

  • जो व्यक्ति मांस, मछली और मदिरा का सेवन करते हैं। ऐसे लोगों के ऊपर शनिदेव का बुरा प्रभाव रहता है।
  • अगर कोई व्यक्ति पराई स्त्री पर बुरी नजर डालता है या फिर कोई स्त्री पराए पुरुष से संबंध बनाती है तो इससे शनि देव नाराज हो जाते हैं।
  • जो लोग अपने माता-पिता और गुरु का आदर सम्मान नहीं करते, ऐसे लोगों से शनिदेव नाराज रहते हैं।
  • जो लोग अन्य लोगों को हानि पहुंचा कर अपना फायदा देखते हैं। जो लोग धोखा करते हैं। उनके ऊपर शनि देव की बुरी दृष्टि बनी रहती है।
  • जो लोग गलत मार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतीत करते हैं। उनको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ता है।

शनि प्रकोप के लक्षण

  • शनि का प्रकोप होने की वजह से अक्सर घर-परिवार में किसी ना किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा होता रहता है। परिवार के लोगों के बीच आपसी संबंध खराब हो जाते हैं।
  • शनि का प्रकोप होने की वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं।
  • शनि का अशुभ प्रभाव होने से घर में अचानक आग लगने की संभावना रहती है।
  • अगर आपको धन-संपत्ति की हानि हो रही है तो यह शनि के बुरे प्रभाव के लक्षण हैं।
  • मकान का हिस्सा गिर जाता है या क्षतिग्रस्त हो जाता है, शनि के अशुभ प्रभाव के कारण मकान बिक जाता है।

शनि शांति के लिए करें यह उपाय

  • भगवान भैरव जी की उपासना कीजिए।
  • अगर आप शनि को शांत करना चाहते हैं तो इसके लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना लाभदायक माना जाता है।
  • आप शनिवार के दिन तिल, उड़द, भैंस, लोहा, तेल, काला वस्त्र, काली गाय और काले जूते का दान कर सकते हैं।
  • आप रोजाना नियमित रूप से काले कुत्ते और कौवे को रोटी खिलाएं।
  • आप रोजाना चीटियों को खाना खिला सकते हैं।
  • शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आप एक कटोरी में थोड़ा-सा सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें, इसके बाद आप इस तेल को शनि मंदिर में जाकर चढ़ाएं। साथ ही आप अपने पापों की क्षमा मांगे।
  • आप अपने माता-पिता, गुरु, साधु-संत का आदर-सम्मान और सेवा कीजिए।
  • अगर आप शनिवार के दिन उड़द दाल की खिचड़ी खाते हैं तो इससे शनि दोष कम होता है।
  • शनि पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए आप मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।